नई दिल्ली, रफ़्तार डेस्क। बिग बॉस 17′ की अंकिता लोखंडे लगातार सुर्खियों में बानी हुई है। शो में आते ही हर तरफ उनके ही चर्चे हो रहे हैं फिर उनकी और विक्की की लड़ाई हो या आपस में प्यार लोगों की नजर इन कपल के ऊपर बनी हुई हैं। वहीं घर में एक्ट्रेस ने सुशांत से जुड़े कई खुलासे भी किये है। और अक्सर उन्हें सुशांत को याद करके रोते हुए भी देखा गया है। और एक बार फिर से एक्ट्रेस सुशांत से जुड़े राज खोल रही है।
अंकिता ने खोले शादी से जुड़े राज
घर में मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा के आने से मुनव्वर कभी टूट गए थे। जिसे देख कर ईशा अंकिता से बोलती है ये मानना बहुत मुश्किल होता है की आप का ब्रेकअप हो गया है। जिसके बाद अंकिता कहती है की हाँ जब मेरा और सुशांत का ब्रेकअप हुआ था तो तो मैंने पुरे 2 साल तक ये बात छुपाई थी की मेरा ब्रेकअप हो गया है। क्योंकि में उसका इंतजार कर रही थी की वो वापस आ जायेगा। जिसके बाद ईशा बोलती है की विक्की भईया ने आप का बहुत ख्याल रखा है। तब अंकिता कहती है की विक्की ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है मुझे उसने बहुत अच्छे से संभाला हैं। जबकि शादी के बाद मुझे और विक्की को काफी ट्रोल किया गया था। लोग बोलते थे की अभी तुरंत मैंने ब्रेकअप के बाद शादी क्यों कर ली।
कैप्टेंसी टास्क में हुआ बवाल
बिग बॉस 17 का नया प्रोमों आया है जिसमें घर पर नया कैप्टेंसी के लिए कार्य चल रहा है। प्रोमो को देख कर लगता है की अंकिता इस कार्य की संचालक है क्योंकि वो सेब रिजेक्ट करती हुई नजर आ रही हैं। बिग बॉस घरवालों से बोलते है की जो भी टीम के सेब ज्यादा अच्छे होंगे वो ट्रीम जीत जाएगी। अंकिता द्वारा सेब रिजेक्ट किए जाने पर घर वाले उनको चीटर का टैग दे रहे हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





