back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 17 : मन्नारा का गेम पड़ा उन पर ही भारी, कैप्टंसी के दौरान अंकिता ने चली अपनी चाल

बिग बॉस 17 में नॉमिनेशन के बाद अब कैप्टंसी का टास्क हो रहा है।हर सदस्य कैप्टन बनने के लिए अपना पूरा प्रयास करते हुए नजर आ रहा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 में बीते दिन नॉमिनेशन का टास्क हुआ जिसके दौरान अंकिता नील भट्ट अनुराग और ऐश्वर्या शर्मा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। वहीं नॉमिनेशन के दौरान घर के हर सदस्य डंके की चोट पर एक दूसरे को टारगेट किया। अब बिग बॉस का घर पूरी तरह दो टीमों में बट गया और अगर कोई एक सदस्य दूसरी टीम से लड़ता है तो पूरी टीम वाले भी उनके खिलाफ खड़े हो जाते हैं। ऐसे में नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी घर में लड़ाइयां चल रही है। दर्शकों को अचंभा तो तब लगा जब अनुराग ने मन्नारा को नॉमिनेट किया।

मन्नारा और अनुराग में हुई तकरार

बिग बॉस के घर में बीते दिन नॉमिनेशन के दौरान मन्नारा ने अनुराग को नॉमिनेशन की प्रक्रिया करने के लिए बुलाया तब अनुराग ने खुद मन्नारा को नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद ना केवल पूरा घर बल्कि बाहर के दर्शकों को भी काफी शॉक्ड लगा। क्योंकि मन्नारा और अनुराग काफी अच्छे दोस्त हैं। अनुराग के इस कदम पर बिग बॉस ने भी मन्नारा को ताना मारते हुए कहा की बिग बॉस के इतिहास में आप पहली ऐसी कंटेस्टेंट होगी। जिन्होंने अपने आप को ही नॉमिनेट करवा लिया। आपका नाम तो बिग बॉस के इतिहास में लिखा जाएगा।

ईशा बानी घर की नई कैप्टन

बिग बॉस के घर में फिर से कैप्टन का टास्क शुरू हुआ आपको बता दे की पिछले हफ्ते मुनव्वर फारूकी घर के नए कैप्टन बने थे। वहीं इस बार टास्क शुरू होते ही बिग बॉस ने बताया कि घर में सेब का बगीचा लगा है। और वही बिग बॉस ने घर वालों को दो टीमों में बांटा टीम A और टीम B और मुनव्वर को इस टास्क का संचालक बनाया। इसके बाद सभी सदस्य इस टास्क को करने में जुट गए। वही अंकिता लोखंडे ने अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल करके अपनी टीम भी को जीता दिया। इसके बाद बिग बॉस ने जीती हुई टीम भी को आपस में फैसला करने को कहा कि घर का कप्तान कौन बनेगा इसके बाद सब ने मिलकर ईशा को घर का नया कैप्टन बनाया।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Ankita Lokhande Birthday -टीवी की संस्कारी बहू से स्टार एक्ट्रेस तक का सफर, बिग बॉस ने बदली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं।...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵