back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

माइकल आथर्टन: आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग को लेकर नहीं हूँ खुश, जरूरत से ज्यादा जटिल

माइकल आथर्टन: आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग को लेकर नहीं हूँ खुश, जरूरत से ज्यादा जटिल मैनचेस्टर । इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन का मानना है कि इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की वनडे इंटरनैशनल सुपर लीग बहुत जटिल है और आईसीसी को भारत में होने वाले 2023 वर्ल्ड कप के लिए सरल क्वॉलिफिकेशन प्रणाली बनानी चाहिए थी। आईसीसी ने सोमवार को वनडे इंटरनैशनल सुपर लीग शुरू की, जिससे 2023 में होने वाले मेंस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली टीमों का फैसला होगा। मेजबान भारत और सात टॉप टीमों को वर्ल्ड कप के लिए सीधे एंट्री मिलेगी। सुपर लीग की शुरुआत विश्व चैंपियन इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच 30 जुलाई से शुरू हो रही सीरीज के साथ होगी। KKR के सीईओ ने की आंद्रे रसेल ऑलराउंडर की तारीफ आथर्टन ने स्काय स्पोर्ट्स क्रिकेट से कहा, ‘जो भी होता है, उसके पीछे कोई तर्क होता है, लेकिन यह काफी जटिल हो जाता है, क्योंकि आप दो प्रणालियों को एक साथ जोड़ने की कोशिश करते हो।’ उन्होंने कहा, ‘आपके पास आईसीसी वैश्विक टूर्नामेंट्स हैं- वर्ल्ड कप, वर्ल्ड टी20 और चैंपियन्स ट्रॉफी थी- और आप इसे सामान्य द्विपक्षीय सीरीज से जोड़ने का प्रयास कर रहे हो, जो भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) का हिस्सा है जहां हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ खेलती है।’ आथर्टन ने कहा, ‘इन दो चीजों को आपस में जोड़ना बेहद मुश्किल है और अंत में ऐसा हो जाता है।’ सुपर लीग में 13 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें आईसीसी के 12 पूर्ण सदस्य और नीदरलैंड शामिल हैं। नीदरलैंड ने वर्ल्ड क्रिकेट सुपर लीग 2015-17 जीतकर सुपर लीग में जगह बनाई है। सुपर लीग में हर टीम तीन मैचों की चार सीरीज स्वदेश और चार विदेशी सरजमीं पर खेलेंगी। जानिए क्या हैं नए नियम जो पांच टीमें सुपर लीग से सीधे क्वॉलिफाई करने में फेल होंगी वे क्वालिफायर 2023 में पांच एसोसिएट टीमों के साथ चुनौती पेश करेंगी और इनमें से दो टीमें भारत में होने वाले 10 टीमों के वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी। प्रत्येक टीम को जीत के लिए 10 अंक मिलेंगे जबकि टाई, बेनतीजा और रद्द होने वाले मैचों के लिए पांच अंक दिए जाएंगे। हार के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा। टीमों की रैंकिंग आठ सीरीज से मिले अंकों के आधार पर की जाएगी। दो या अधिक टीमों के समान अंक होने पर स्थान तय करने के लिए नियम बनाए गए हैं। देश में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों की वजह से भारत की जीडीपी 6% सिकुड़ने का अनुमान इंग्लैंड की ओर से 115 टेस्ट में 7728 रन बनाने वाले 52 साल के पूर्व बल्लेबाज आर्थटन ने कहा कि थोड़ी कम जटिल प्रणाली से लोगों को समझने में आसानी होती। आईसीसी की क्रिकेट समिति का हिस्सा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा कि इससे सहज प्रणाली लागू कर पाना असंभव है और आईसीसी जो भी करे उसे आलोचना का सामना करना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘किसी भी सहज प्रक्रिया को खोजने की कोशिश करना समझ आता है लेकिन यह संभव नहीं है।’ स्ट्रॉस ने कहा, ‘हम सभी बेमतलब द्विपक्षीय क्रिकेट की बात करते हैं, जिसकी कोई प्रासंगिकता नहीं है और फिर जब आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियन के साथ सभी चीजों को समेटने की कोशिश करता है तो सभी कहते हैं कि अंक प्रणाली बेहद जटिल है और फिर वे (आईसीसी) सुपर लीग को आजमाते हैं और वे (लोग) कहते हैं कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं।’ आईसीसी न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन जैसे खिलाड़ियों की आलोचना का सामना कर चुकी है, जिनका कहना है कि अंक प्रणाली उचित नहीं है जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली का कहना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में विदेशी सरजमीं पर मिली जीत पर अधिक अंक मिलने चाहिए। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

Controversial Cricketers: विवादों ने लगा दिया इन पॉपुलर खिलाड़ियों के करियर पर ब्रेक, कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में हुआ करते थे धुरंधर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी कि समय बड़ा बलवान होता है। ऐसा ही कुछ क्रिकेट की दुनिया में भी...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵