back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानें किस वजह से रोगियों में गंभीर हो जाता है कोरोना का संक्रमण

जानें किस वजह से रोगियों में गंभीर हो जाता है कोरोना का संक्रमण लाइफ़स्टाइल डेस्क। वैज्ञानिकों ने पहले से कोई बीमारी न होने के बावजूद कुछ मरीजों में कोरोना से हालत बिगड़ने की वजह का पता लगा लिया है। नीदरलैंड के शोधकर्ताओं ने खुलासा किया कि ऐसा इन मरीजों में विशेष जीन टीएलआर7 की निष्क्रियता के कारण होता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि टीएलआर7 कोविड-19 के खिलाफ सक्रिय प्रतिरोधी क्षमता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर यह ठीक से काम न करे तो कोई बीमारी न होने पर भी मरीज वेंटीलेटर की स्थिति तक चला जाता है या उसकी जान भी चली जाती है। नीदरलैंड में रैडबोड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने गंभीर हालत में पहुंचे दो परिवारों के चार युवा मरीजों की आनुवांशिक संरचना का विश्लेषण किया, जिन्हें पहले कोई रोग नहीं था। इन चार मरीजों को वेंटीलेटर पर रखा गया था। शोध में पाया गया कि इन मरीजों में यह जीन मौजूद तो था, लेकिन वह कार्यक्षमता खो चुका था। शोधकर्ताओं ने कहा कि टीएलआर जीन मानव कोशिकाओं में कई तरह के प्रोटीन बनाता है, जो वायरस या बैक्टीरिया के बाहरी हमले की पहचान में सहायक होते हैं और प्रतिरोधी क्षमता को सक्रिय करते हैं। लेकिन जीन में बदलाव से ऐसे प्रोटीन नहीं उत्पन्न हो पाते और मरीजों की हालत बिगड़ती चली जाती है। यह अध्ययन अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित हुआ है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...