back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री योगी ने खोला खजाना, और निखरेगी रामगढ़ ताल की रंगत

-पैडलेगंज से मोहद्दीपुर आरकेबीके तक इंटरसेप्टिंग सीवर और बांध का होगा निर्माण, 34 करोड़ की दी मंजूरी गोरखपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दशकों से उपेक्षित रामगढ़ ताल को भव्य पर्यटन स्थल के रूप में पहचान देने की कवायद शुरू कर दी है। इस ताल की रंगत और भी निखरने जा रही है। इसके लिए योगी ने खजाना खोल दिया है। जल्द ही रामगढ़ ताल रिंग रोड सैर का भी खूबसूरत स्थान बन जाएगा। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ताल के पश्चिमी और दक्षिणी छोर की तरह ही उत्तरी छोर को भी विकसित करने की योजना चल रही है। यहां नालों की टैपिंग कर गंदे पानी का प्रवाह रोकने की कवायद की जाएगी। वहीं, समानांतर 2.5 किलोमीटर की लम्बाई में 03 मीटर चौड़ा बांध भी बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 28 मार्च को केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास रामगढ़ ताल के समीप निर्माणाधीन सीवरेज कार्य का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ ताल का अवलोकन भी किया। गोरखपुर दौरे से लखनऊ लौटने के बाद उन्होंने रामगढ़ताल के उत्तरी छोर, पैडलेगंज से मोहद्दीपुर आरकेबीके तक इंटरसेप्टिंग सीवर और समानान्तरण बंधे के निर्माण के लिए 34 करोड़ 19 लाख 80 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। कार्य योजना के मुताबिक, रामगढ़ ताल के खूबसूरत नजारे के लिए अब 2.5 किलोमीटर लंबा बांध पाथ वे या व्यू पॉइंट के रूप में बनेगा। धन मिल जाने से पैडलेगंज से आरकेबीके तक तीन मीटर चौड़ा बांध बनाया जाएगा। बांध और इंटरसेप्टिंग सीवर बन जाने से ताल में आसपास की नालियों से आ रहा कचरा प्रवाहित नहीं होने पाएगा और ताल की सुंदरता और निखर उठेगी। माना जा रहा है कि बांध के निर्माण से ताल के किनारे रिंग रोड की परिकल्पना पूरी तरह साकार हो जाएगी। रिंग रोड का काम पूरा होने पर ताल के चारों ओर भ्रमण कर इसकी खूबसूरती का दीदार किया जा सकेगा। विकसित हो रहे नए क्षेत्र में बांध (पाथ वे) पर पौधरोपण और बैठने के लिए बेंच बनाने की भी योजना है। रामगढ़ ताल के पश्चिमी और दक्षिणी छोर का विकास होने के साथ ही मोहद्दीपुर में आरकेबीके से सहारा इस्टेट तक पौने चार किलोमीटर की लम्बाई में सड़क बनाई गई है। पूरे शहर में सीवर लाइन बिछाने की योजना सरकार का दावा है कि गोरखपुर महानगर में महानगरीय बुनियादी सुविधाओं के नाम पर कहने को बहुत कुछ नहीं था। सीवर लाइन जैसी बुनियादी सुविधा की कभी सुध ही नहीं ली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दिशा में गम्भीरता से प्रयास किए। उनकी पहल पर अमृत योजना के तहत शहर के पूर्वी छोर पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। सीवर लाइन का आच्छादन पूरे शहर में किए जाने की कार्य योजना पर भी कार्य हो रहा है। दिसम्बर तक सीवर लाइन का कार्य होगा पूरा बता दें कि 28 मार्च को मुख्यमंत्री योगी ने केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री के साथ निर्माणाधीन सीवर लाइन कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली थी। कार्यदायी संस्था जल निगम के मुताबिक अमृत योजना के तहत शहर पांच वार्डों महादेव झारखंडी टुकड़ा नम्बर एक, दो, इंजीनियरिंग कॉलेज, झरना टोला और गिरधरगंज में सीवर लाइन का निर्माण दो जोन में बांटकर किया जा रहा है। सीवर लाइन बिछाने के कार्य की शुरुआत अक्टूबर 2018 में हुई थी, दोनों जोन मिलाकर अब तक 70 प्रतिशत सीवर लाइन का कार्य कराया जा चुका है। दिसम्बर 2021 तक कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...