back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 17 :घर से बेघर होने के लिए यह पांच कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

बिग बॉस 17 में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है जहां एक तरफ अंकिता को सुशांत की याद आ रही है। तो वहीं, वहीं दूसरी तरफ घर में नॉमिनेशन हो रहा है। और पांच सदस्य इसके घेरे में आ गए हैं।

रफ़्तार डेस्क, नई दिल्ली। बढ़ते दिन के साथ बिग बॉस आगे बढ़ रहा है। जिसमें बिग बॉस घर वालों को नए-नए झटका दे रहे हैं। जहां एक तरफ मिड एविक्शन में नावेद सोल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। तो वहीं ,अब घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नॉमिनेशन की प्रक्रिया में घर वालों ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा है।

घर के लिए 5 सदस्य हुए नॉमिनेट

बिग बॉस नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू करते हैं। इसके दौरान वह एक पेड़ का सेट बनाते हैं। जिसमें घर के सदस्यों के नाम का पत्ता लगा होता है। बिग बॉस कहते हैं। कि यह पत्थर का मौसम है। जिस भी सदस्य के नाम के पत्ते पेड़ से गिर जाएंगे ,वह इस घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएंगे। इसके बाद घर वाले एक दूसरे को नॉमिनेट करते हैं। और नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिग बॉस 17 में इस हफ्ते अनुराग डोभाल, जिगना वोरा, सना रईस खान, तहलका  यानी सनी आर्या और अंकिता लोखंडे का नाम शामिल है। इस लिस्ट में अनुराग डोभाल का नाम बिग बॉस की सजा के कारण शामिल है। क्योंकि बिग बॉस  की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने की सजा के तौर पर बिग बॉस ने अनुराग को पूरे सीजन के लिए एलिमिनेट कर दिया था।

नील और खानजादी के बीच हुआ बवाल

नील और खानजादी के बीच बहस हो गई है। आप को बता दे सबसे पहले शुरुआत में ऐश्वर्या और खानजादी के बीच कुछ बात होती है। ऐश्वर्या खानजादी से बोलती हैं,बाहर तुमने बोला कि तुम अकेले खाना बना लोगी तब खानजादी बोलती है, हां उसके बाद ऐश्वर्या और खानजादी लड़ने लगती है। और नील भी ऐश्वर्या का साइड देते हुए खानजादी से लड़ते हैं। वहीं,खानजादी नील से कहती हैं, ‘आप बहुत चिल्लाते हो’। इसके जवाब में नील कहते हैं, ‘आप बिना सच सुने, बिना बात सुने, बोलती रहती हो’। खानजादी कहती हैं, ‘आप अपने से ही अज्यूम करते हो और फिर ऐसे रिएक्ट करते हो। नील कोई जवाब नहीं देता है। ऐसे में खानजादी चिढ़ जाती है और बोलती हैं, ‘आपको हील होने की जरूरत है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– Raftaar | रफ्तार

रफ़्तार के WhatsApp Channel तो सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

रफ़्तार के Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Ankita Lokhande Birthday -टीवी की संस्कारी बहू से स्टार एक्ट्रेस तक का सफर, बिग बॉस ने बदली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं।...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵