back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व पीएम नजीब रजाक पर लगा डॉलर हेराफेरी का आरोप, कहा- फैसले के खिलाफ करेंगे अपील

पूर्व पीएम नजीब रजाक पर लगा डॉलर हेराफेरी का आरोप, कहा- फैसले के खिलाफ करेंगे अपील कुआलालंपुर। मलेशिया की एक अदालत ने 1एमडीबी से जुड़े मामलों में अपने पहले फैसले में पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को दोषी ठहराया है। नजीब को 1एमडीबी की पूर्व इकाई से उनके व्यक्तिगत खातों में जमा किए गए 42 मिलियन रिंगिट ($10 मिलियन) के मामले में सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में मंगलवार को दोषी करार दिया गया है। नजीब के खिलाफ अन्य आरोपों पर फैसला अभी भी कुआलालंपुर की अदालत में पढ़ा जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह फैसलों के खिलाफ अपील करेंगे। फार्मा सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिशानिर्देश जारी, चीन को मिलेगा एक और झटका बता दें कि अभियोजन पक्ष ने अगस्त में सारे सबूत अदालत में पेश कर दिए थे। मामला निवेश कोष 1एमडीबी से 2009-2014 के बीच करोड़ों डॉलर के हेरफेर की जांच से जुड़ा है। इन पैसों को यॉच से लेकर महंगी कलाकृति खरीदने तक पर खर्च किया गया। मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक के छोटे भाई नजीर रजाक भी आरोपी हैं। नजीर मलेशिया के दूसरे सबसे बड़े बैंक सीआईएमबी ग्रुप होल्डिंग्स के चेयरमैन थे। दिसंबर 2018 में उन्होंने बैंक छोड़ दिया था। इन लोगों और इकाइयों पर नजीब से जुड़े खाते के जरिए 1एमडीबी से पैसे निकालने का आरोप है। यूपी सरकार ने दिए 8 साल में करोड़पति बने जय वाजपेयी की संपत्तियों की जांच के आदेश मामला इतना बड़ा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नजीब को सत्ता से हटने के बाद पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और इस घोटाले से जुड़े दर्जनों आरोप लगाए गए थे। भ्रष्टाचार के प्रत्येक आरोप में अधिकतम 20 साल की कैद हो सकती है और प्रत्येक धनशोधन मामले में 15 साल तक की सजा मिल सकती है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵