back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महापंचायत के बहाने हरियाणा साधने की जुगत में केजरीवाल

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा की जींद में होने वाली महापंचायत में किसानों को संबोधित करने वाले हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आने वाली 4 अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसानों को संबोधित करेगें। गुप्ता ने आगे कहा कि ‘किसान संघर्ष की आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री जींद महापंचायत में आ रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया उनके ऊपर वॉटर कैनन व आँसू गैस का इस्तेमाल किया। प्रधानमंत्री मोदी संसद में कहते है एमएसपी रहेगी लेकिन लिखित में देने को तैयार नहीं है’ उल्लेखनीय है कि इन दिनों आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली के बाहर पैर पसारने में लगी हुई है। इसके मद्देनजर पार्टी ने दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में अपने प्रमुख सांसदों इसकी जिम्मेदारी दे रखी है। यही कारण है कि पार्टी सांसद सुशील गुप्ता ने हरियाणा में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। हिन्दुस्थान समाचार/ श्वेतांक

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा में अब 22 नहीं 23 जिले होंगे, 23वां जिला बना हांसी, CM नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्य में अब 22 नहीं, बल्कि 23 जिले होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी विकास रैली के दौरान हांसी...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...