back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा सरकार का आदेश- नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ी फाउंडेशन को मिली जमीनों हो जांच

हरियाणा सरकार का आदेश- नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ी फाउंडेशन को मिली जमीनों हो जांच चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट को दी गई जमीन की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हरियाणा के मुख्य सचिव केशनी आनंद ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के सचिव को पत्र लिखकर जल्द से जल्द प्रदेश में तीनों ट्रस्टों को दी गई जमीन की जानकारी मांगी है। राहुल गांधी बोले- चाहे राजनीतिक जीवन ही क्यों न खत्म हो जाए, चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर झूठ नहीं बोलने वाला मुख्य सचिव ने पूछा है कि क्या इन ट्रस्टों को प्रदेश में कोई जमीन दी गई है और अगर दी गई है तो कहां-कहां, कितनी जमीन दी गई है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के सचिव ने भी अपने विभाग के तमाम अधिकारियों को जल्द से जल्द जानकारी मुहैया कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि देशभर में इन तीनों ट्रस्ट के लेनदेन और जमीन की जांच एक केंद्रीय कमेटी कर रही है। इसी कमेटी ने हरियाणा सरकार से यह जानकारी मांगी थी। हाल ही में राजीव गांधी फाउंडेशन द्वारा चीन के दूतावास से फंड लेने का खुलासा होने के बाद मामले की जांच शुरू हुई थी। राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में इसके बाद ही केंद्र सरकार की तरफ से हरियाणा सरकार को कहा गया था कि वह राजीव गांधी फाउंडेशन, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट और राजीव गांधी चेरीटेबल ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों की जांच करें। केंद्र के इस आदेश के बाद ही हरियाणा सरकार ने स्थानीय निकायों को गांधी-नेहरू परिवार से जुड़ी संपत्तियों की जांच का आदेश दिया है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं अवीवा बेग के माता-पिता? जो अब बनेंगे प्रियंका वाड्रा के समधन-समधी! जानिए किस धर्म से रखते हैं संबंध

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी निजी जिंदगी में बड़ा कदम उठाया है।...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵