back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मियामी ओपन बाहर हुए स्टेफानोस सितसिपास

मियामी,02 अप्रैल (हि.स.)। ग्रीस के स्टार टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सितसिपास को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में पोलेंड के हुबर्ट हुरकाज ने हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हुरकाज ने सितसिपास को दो घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में 2-6, 6-3, 6-4 से हराकर पहली बार एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में हुरकाज का सामना गैर वरीयता प्राप्त अमेरिका के सेबास्टियन कोर्डा और रूस के आंद्रे रूबलेव के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। हुरकाज ने मैच के बाद कहा, "मैं चुनौती देने की कोशिश कर रहा था जैसा मैंने किया। मुझे खुशी है कि मैं मैच जीतने में कामयाब रहा। यह मेरे लिए काफी बड़ा है क्योंकि यह मेरा पहला मास्टर्स 1000 सेमीफाइनल होगा, विशेषकर मियामी ओपन में।" हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵