back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 18: शो से बेघर नहीं होंगे अविनाश मिश्रा, बिग बॉस ने खेला नया खेल

बिग बॉस सीजन 18 का एक प्रोमो सामने आया था। इसमें दिखाया गया कि अविनाश घर से बेघर हो रहे हैं। तो आईए जानते हैं इसकी सच्चाई।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 इस बार काफी सुर्खियां बटोर रहा है। लगातार कंटेस्टेंट्स की झड़प लोगों को काफी एंटरटेन कर रही है। वहीं शो से अविनाश मिश्रा के बेघर होने की खबर आने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हो गए थे। इसका एक प्रोमो भी जारी किया गया था। लेकिन अब रिपोर्ट्स के अनुसार पता लगा है कि अविनाश घर से बेघर नहीं होंगे। 

अविनाश मिश्रा नहीं होंगे शो से बेघर 


बिग बॉस 18 के घर में इन दिनों राशन को लेकर काफी लड़ाई झगड़ा देखने को मिल रह है। शो में राशन के सिलसिले में अविनाश मिश्रा की अफरीन और चुम दरांग से लड़ाई होती है जिसमें अविनाश मिश्रा अपना आपा खो देते हैं। तो वहीं घर वाले अविनाश मिश्रा को एलिमिनेट करने का फैसला लेते हैं। इससे जुड़ा एक प्रोमो भी सामने आया है इसमें अविनाश को घर से बेघर होते हुए देखा जा रहा है। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस तक के पेज ने ट्वीट करके बताया है कि, अविनाश मिश्रा घर से बेघर नहीं होंगे। बल्कि वह जेल जाएंगे और इसके साथ ही उनको एक पावर भी दी जाएगी।

अविनाश को मिलेगी राशन की पावर


रिपोर्ट्स के अनुसार, पता चला कि अविनाश मिश्रा घर से बेघर नहीं होंगे। हालांकि प्रोमो में उन्हें घर से बेघर होते हुए देखा जा रहा है। लेकिन प्रोमो मिसलीडिंग भी हो सकता है। बिग बॉस तक पेज के अनुसार अविनाश घर से बेघर नहीं होंगे उन्हें बिग बॉस जेल में रखेंगे और इसके साथ ही उन्हें राशन बांटने की पावर भी मिलेगी वो राशन का रेख-देख करेंगे। 

दर्शकों का आया रिएक्शन 


अब इस पोस्ट पर दर्शकों के भी कमेंट्स आ रहे हैं एक ने लिखा, ‘अगर जेल में पावर मिली है तो कैसी जेल।’, दूसरे ने लिखा, ‘पता ही था कुछ ऐसा ही होने वाला है।’ इस प्रकार के कई कमेंट्स है जो लगातार आ रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि, अभी तक अविनाश मिश्रा के बेघर न होने की खबर ऑफीशियली नहीं जारी की गई है न ही इससे रिलेटेड कोई प्रोमो सामने आया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद खूब ट्रोल हुई थी बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट, अब जाकर तोड़ी अपनी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस में मजबूत प्रतिभागी बनकर उभऱी फरहाना भट्ट इस दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, ईरान...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...