back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानें कैसे करें घर पर हेयर स्पा – Jane kaise karein ghar par hair spa

सिल्की, सॉफ्ट, शाइनी और हेल्थी बाल कौन नहीं चाहता, अगर आप भी अपने बालों में ऐसा ही कुछ देखना चाहती हैं तो इसका तरीका है, हेयर स्पा।यह एक डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट है जो बालों की ग्रोथ के लिए आवश्यक है। इससे ना सिर्फ बाल मजबूत और शाइनी होते हैं, बल्कि डैंड्रफ, डैमेज बाल और बालों का गिरना आदि समस्याओं से भी राहत मिलती है। हेयर स्पा खूबसूरत बाल पाने का बेहतर उपाय है।

हेयर स्पा के आसान स्टेप – Easy steps of Hair Spa

हेयर स्पा 5 स्टेप में किया जाता है, लेकिन पार्लर में इसके लिए मोटी रकम खर्च करने से बेहतर है कि आप इसे घर पर ही करें। कुछ आसान से उपायों से पार्लर जैसे लाभ मिल सकते हैं वह भी बिना ज्यादा खर्च के। आइये आपको बताते हैं हेयर स्पा के स्टेप।

1. मसाज – Massage

हेयर स्पा का सबसे पहला स्टेप है मसाज। किसी भी ऑयल से(जैतून या नारियल का तेल आदि) स्कैल्प की मसाज करें। मसाज उंगलियों के पोरों से सर्कुलर मोशन में करें। तकरीबन 10 से 15 मिनट के बाद सिर को रिलैक्स करने के लिए छोड़ दें।

2. स्टीमिंग – Steaming

दूसरा स्टेप है बालों को स्टीम देना। इसके लिए जरुरी नहीं की आपके पास भारी भरकम मशीन हो। आप किसी साफ टॉवेल को गरम पानी में भिगोकर हल्का निचोड़ लें। अब इस टॉवेल को तेल लगे बालों पर अच्छी तरह लपेट लें। इस क्रिया को भी 10 से 15 मिनट करें।

3. वाशिंग – Washing

तीसरा स्टेप है बालों को धोना। किसी भी माइल्ड शैम्पू से बालों को अच्छी तरह साफ करें।

4. कंडीशनिंग – Conditioning

शैम्पू करने के बाद बालों को अच्छी तरह कंडीशन करें। यदि होम मेड कंडीशन है तो ज्यादा देर लगाएं, यदि मार्किट से ख़रीदा है तो 3 मिनट बाद सिर धो दें।

5. हेयर मास्क – Hair Mask

हेयर स्पा का लास्ट स्टेप है हेयर मास्क। बालों पर हेयर मास्क लगाएं। जरुरी समय तक लगा रखने के बाद सिर धो दें। इसके बाद जब बाल सूख जाएं तब हल्के हाथों से कंघी करें।

होम मेड स्पा – Home made Spa

ट्रीटमेंट 1-फ्रूट स्पा – Fruit Spa

आपको चाहिए- पके हुए केले- एवोकैडो पल्प- शहद- पुदीना की पत्तियां- नीम पेस्ट या प्याज का रस

कैसे करें इस्तेमाल– सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर स्मूथ पेस्ट बनाएं- इस पेस्ट को अच्छी तरह बालों की जड़ों और बालों पर लगाएं- 45 मिनट बाद सिर धो दें

फ्रूट स्पा के लाभ-केला और शहद प्राकृतिक मॉश्चराइजर हैं। एवोकैडो में मौजूद विटामिन ए बालों को पोषण देता है, बालों को गिरने से रोकता है और बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। पुदीना स्कैल्प को फ्रेश रखती है और इन्फेक्शन से बचाती है।

ट्रीटमेंट 2- रूखे बालों के लिए स्पा – Spa for Dry Hair

आपको चाहिए- रीठा- आंवला- शिकाकाई- अलोवेरा- मेथी- एक अंडे की सफेदी

कैसे लगाएं- रीठा, आंवला, शिकाकाई और मेथी के दानों को रात भर एक चौथाई पानी में भिगो दें- सुबह पानी के आधा रहने तक उबाल लें- इसमें अलोवेरा पल्प और अंडे की सफेदी मिलाएं और पेस्ट तैयार करें- बालों की जड़ों और बालों पर लगाएं- कुछ समय बाद सादे पानी से सिर धो दें।

ट्रीटमेंट के लाभ-

रीठा आंवला और शिकाकाई बालों का गिरना रोकते हैं और बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करते हैं। अंडे की सफेदी से बालों को पोषण मिलता है। अलोवेरा बालों की कंडिशनिंग करता है और रूखे होने से बचाता है।

स्पा के लाभ- Benefits of Spa

बाल हेल्थी और शाइनी होते हैं- डैंड्रफ ख़त्म होता है- बालों का टूटना और गिरना रुक जाता है- दोमुहें बालों से छुटकारा मिलता है- बालों को सम्पूर्ण पोषण मिलता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵