back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 18: दिग्विजय सिंह राठी और अविनाश मिश्रा के बीच हुई हाथा-पाई, विवियन और चाहत की दिखी नई केमिस्ट्री

बिग बॉस सीजन 18 में लड़ाई-झगड़ा लगातार होते हुए नजर आ रहा है। वहीं अब अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी के बीच फिजिकल फाइट का एक प्रोमो सामने आया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस सीजन 18 में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार बनते बिगड़ते रिश्ते लगातार देखने को मिल रहे हैं। वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए भी 7 सदस्य नॉमिनेट हो गए हैं। अब बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में चाहत पांडे और विवियन डीसेना का नया अंदाज देखने को दिखा। वहीं दिग्विजय सिंह राठी और अविनाश मिश्रा एक दूसरे के साथ फिजिकल फाइट करते हुए नजर आ रहे हैं।

विवियन डीसेना और चाहत पांडे बने बंटी-बबली 

बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में चाहत पांडे किचन में आती हैं और पूछती हैं कि विवियन डीसेना की चाय कहां बन रही है। चाहत उनकी चाय लेने की कोशिश करती हैं जो गैस पर पक रही होती है।लेकिन विवियन उन्हें मन करते हैं। इसके बाद विवियन जहां-जहां जाते हैं, चाहत उनके साथ जाती हैं।इसके बाद विवियन पूछते हैं कि वह उनका कप लेने क्यों आईं तो चाहत कहती हैं कि वह मस्ती कर रही हैं। इस दौरान बिग बॉस में प्रोमो में विवियन और चाहत को बंटी-बबली का टैग भी दिया। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं।

अविनाश ने दिया दिग्विजय को धक्का

बिग बॉस का एक और प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में दिग्विजय सिंह राठी और अविनाश मिश्रा की लड़ाई हो रही है। अविनाश से दिग्विजय कहते हैं कि तेरी आंखों में जो डर दिखता है न मेरे लिए, वो देख मजा आता है मुझे। फिर अविनाश कहते हैं कि टास्क करो, डर क्यों रहे हो। इसके बाद दिग्विजय अविनाश को धक्का देते हैं तो वहीं अविनाश भी दिग्विजय को धक्का देते हुए नजर आते हैं। वहीं आगे देखने को मिलता है कि दिग्विजय के पीछे अविनाश तेजी से दौड़ते हुए आते हैं। वह उनके हाथ से कोई चीज छीनने की शायद कोशिश करते हैं इतने में अविनाश का धक्का लगता है और दिग्विजय काफी तेजी से जमीन पर गिर जाते हैं। लेकिन अब ये एपिसोड देखने पर ही पता चलेगा कि आपकी पूरी घटना कैसे हुई।

क्या अविनाश मिश्रा होंगे घर से बेघर?

अविनाश मिश्रा और दिग्विजय सिंह राठी के बीच हुई इस फिजिकल फाइट पर दर्शकों का काफ़ी कमेंट आ रहा है। दर्शक इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि, पिछले कई सीजन में जब भी इस प्रकार की फिजिकल फाइट हुई, तो उस सदस्य को बेघर कर दिया गया था। अब ये एपिसोड में देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या अविनाश मिश्रा को एलिमिनेट किया जाएगा या नहीं?

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵