नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी का सबसे फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का फिनाले अब बस चंद दिन दूर है। 19 जनवरी को इस सीजन के फिनाले का आयोजन होगा, जिसमें होस्ट सलमान खान विनर का नाम अनाउंस करेंगे। घर में टॉप-6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इनमें से विनर कौन होगा, ये तो रविवार को ही पता चलेगा। वहीं हाल ही में दिखाए गए इस शो के प्रोमो को खूब पसंद किया जा रहा है। सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार विवियन डिसेना और करणवीर मेहरा की फेस ऑफ परफॉर्मेंस होगी। वहीं फिनाले में फिर से चाहत पांडे एंट्री करेंगी, ये एंट्री केवल गेस्ट सीट पर बैठने के लिए नहीं बल्कि विवियन डीसेना के साथ एक सरप्राइज डांस के लिए भी होगी। साथ ही ईशा और अविनाश और चुम दरांग और करणवीर मेहर कपल परफोर्मेन्स देगें। इसके साथ फिनाले में काफी कुछ देखने को मिलेगी।
ट्रॉफी की झलक आई सामने
प्रोमो में बिग बॉस सीजन 18 के विनर की ट्रॉफी की झलक भी सामने आ गई है। गोल्डन कलर की इस ट्रॉफी में एक ओर BB और दूसरी ओर एक पिलर बना है। नीचे की ओर बिग बॉस 18 के विनर का नाम भी लिखा हुआ है। पिछले सीजन 17 की ट्रॉफी से इस बार सीजन 18 की विजेता ट्रॉफी काफी अलग नजर आ है। सलमान खान ने ग्रैंड फिनाले की डेट और टाइमिंग भी शेयर की है।
वोटिंग ट्रेंड में कौन चल रहा आगे
वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो रजत दलाल नंबर वन पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर विवियन डिसेना, तीसरे नंबर पर करणवीर मेहरा, चौथे नंबर पर चुम दरांग, पांच नंबर पर अविनाश मिश्रा और लास्ट में ईशा सिंह हैं। ऐसे में लग रहा है कि ईशा ही अबकी बार घर से विदा लेने वाली हैं।
कब और कितने बजे प्रसारित होगा फिनाले
बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी, रविवार को रात 9:30 बजे से कलर्स चैनल और जियो सिनेमा पर प्रसारित होगा। शो के आखिरी में सीजन 18 के विनर के नाम की घोषणा की जाएगी। इससे पहले शो में बचे और एविक्ट हो चुके कंटेस्टेंट्स की डांस परफॉर्मेंस देखने की मिलेगी।
विनर की प्राइज मनी
फैंस बिग बॉस 18 के विनर का नाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जनता की वोटिंग के आधार पर इसका फैसला होगा। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है इस बार विनर को प्राइज मनी के तौर पर ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।





