back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए पपीता जैसी 5 चीजें खाएं, बढ़ाएं प्लेटलेट्स और हीमोग्लोबिन

डेंगू मलेरिया, चिकनगुनिया जैसा खतरनाक बुखार मच्छरों के काटने से होता है। वहीं, प्लेटलेट्स काउंट काफी तेजी से घटने लगती है। ऐसे में शरीर में हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कई देसी उपाय भी कारग

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से फैलती हैं। ये सभी खतरनाक बुखार व्यक्ति की जान को भी जोखिम में डाल सकते हैं। इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों को असहनीय दर्द के साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

डेंगू होने पर शरीर में चक्कर आना, तेज बुखार और सिर दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। डॉ. पीयूष मिश्रा, जनरल फिजिशियन एंड इम्यूनाइजेशन ऑफिसर, नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट, न्यू दिल्ली के अनुसार यह बीमारी तब जानलेवा हो सकती है जब प्लेटलेट्स की संख्या 20,000 से कम हो जाए। मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू में प्लेटलेट्स में तेजी से गिरावट होती है।

प्लेटलेट्स काउंट कम होने से हीमोग्लोबिन पर भी गहरा असर पड़ता है। इसके अलावा, एंटीबॉडीज नष्ट होने से व्हाइट ब्लड सेल्स की कमी हो सकती है। कुछ विशेष फूड्स को डाइट में शामिल करने से प्लेटलेट्स बढ़ सकते हैं, जिसका सीधा लाभ आपके शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर पर भी होता है।

नारियल पानी

नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और इसका नियमित सेवन करने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के जोखिम को भी कम किया जा सकता है। कच्चे नारियल और नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर के पोषण और ऊर्जा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं।

विटामिन सी से भरपूर फूड्स 

हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं, क्योंकि इनमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये चिकनगुनिया, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव में मदद कर सकती हैं। पुदीना, मेथी, सलाद पत्ता और पालक जैसी सब्जियां डाइट में शामिल करके आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं, जो शरीर को विभिन्न बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाती है।

पपीते के पत्ते का रस

डेंगू के मरीजों के इलाज में पपीते के पत्तों का रस बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह डेंगू के जोखिम को कम करने में मदद करता है। साथ ही, पपीते का पौष्टिक फल भी डेंगू और मलेरिया जैसे वायरल बुखार के खतरे को घटाने में सहायक होता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां 

हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी मानी जाती हैं, क्योंकि इनमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये चिकनगुनिया, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव में मदद करती हैं। पुदीना, मेथी, सलाद पत्ता और पालक जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जो शरीर को विभिन्न बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाती है।

हल्दी और लहसुन 

हल्दी और लहसुन आयुर्वेद में कई बीमारियों के लिए रामबाण माने जाते हैं। इनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं और ये इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक हैं। इसके अलावा, लहसुन की गंध मच्छरों को दूर रखने में भी मदद करती है।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर के इलाज के कुछ महीने बाद एक नई स्वास्थ्य समस्या, पति ने किया खुलासा…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, जिन्होंने 2025 में स्टेज‑2 लिवर कैंसर का सामना किया और उसकी सर्जरी कराकर अस्पताल से ठीक होकर...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...