back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 18: मुस्कान बामने हुईं शो से एलिमिनेट, अविनाश मिश्रा और अरफीन खान की खत्म हुई जेल की सजा

बिग बॉस सीजन 18 के घर मुस्कान बामने बेघर हो गई हैं। वहीं जेल में अब नए दो सदस्यों की एंट्री हो गई है। इसके साथ ही अविनाश मिश्रा और अरफीन खान की सजा अब खत्म हुई।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस सीजन 18 में लगातार ड्रामा देखने को मिल रहा है। हर दिन सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़ा, राशन को लेकर एक दूसरे में तकरार होते हुए दिखाई दे रही है। वहीं अब घर में मिड वीक एविक्शन हो गया है। इसमें मुस्कान बामने घर से बेघर हो गई हैं। इसके साथ ही सारा खान और तेजिंदर बग्गा को जेल की सजा मिल गई है।

घरवालों ने लगाया गेट आउट का टैग 

बिग बॉस 18 के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि, घरवालों ने राशन के लिए अपने करीबी आइटम की कुर्बानी दी। इसके बाद भी बीते अरफीन और अविनाश ने उन्हें बेहद कम राशन दिया। इसके कारण घरवाले उन दोनों से काफी नाराज हुए। तो वहीं कुछ घर वाले ऐसे भी मौजूद थे जिन्होंने राशन के लिए अपने किसी भी करीबी आइटम की कुर्बानी नहीं दी। इसके साथ थी घर में मिड वीक एविक्शन के लिए  कुछ घरवालों ने मुस्कान को गेट आउट का टैग लगाया। तो वहीं कुछ ने तेजिंदर के ऊपर तो, कुछ घर वालों ने सारा के ऊपर ये टैग लगाया।

मुस्कान बामने हुईं शो से बेघर 

घरवालों ने गेट आउट का टैग वाला कार्य खत्म किया इसके बाद बिग बॉस ने कहा कि, सबसे ज्यादा टैग मुस्कान के चेहरे पर लगा है। इसके कारण मुस्कान अभी इसी वक्त घर से बेघर होती हैं। इसके साथ बिग बॉस ने कहा, कुछ घर वालों ने तेजिंदर और सारा के ऊपर भी ये टैग लगाएं हैं। इसके कारण उन्हें जेल में जाना होगा। इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि अविनाश मिश्रा और अरफीन खान की जेल की अवधि समाप्त हुई। अब सारा और तेजिंदर जेल में रहेंगे और राशन कंट्रोल करेंगे। अविनाश ने अब तक जेल में रहकर राशन को बहुत अच्छे से कंट्रोल किया कुछ सदस्य उनके खिलाफ रहे तो कुछ ने उनके साथ दिया। वहीं अब सारा और तजिंदर के जेल में जाने से घर का रंग कैसे बदलता है ये तो अब आगे ही पता चलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵