back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चित्रकूट जिले के 17 वार्डों में भाजपा ने घोषित किये डीडीसी प्रत्याशी

चित्रकूट, 02 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने जिला पंचायत के सदस्य पदों की सूची जारी कर दी है। चुनाव में जिन्हें भाजपा ने प्रत्याशी नहीं घोषित किया। ऐसे लोग भाजपा प्रत्याशियों को हराने में जुट जायें तो कोई ताज्जुब नहीं है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने वार्ड एक बरगढ़ से अजय कुमार वर्मा, वार्ड दो मंडौर शिवाकान्त बलुआ, वार्ड तीन खण्डेहा से राजनारायण त्रिपाठी, वार्ड चार हन्नाबिनैका से अर्जुन शुक्ला, वार्ड पांच इटवां चन्द्रदत्त त्रिपाठी, वार्ड छह भदेहदू से श्रीमती प्रेमा सिंह पत्नी शिवशंकर सिंह, वार्ड सात सरधुआ से श्रीमती दीपिका पत्नी वीरेश पाण्डेय, वार्ड आठ ओरा से सुरेश अनुरागी, वार्ड नौ पहाडी से अशोक जाटव, वार्ड दस परसौंजा से दशरथ प्रजापति, वार्ड 11 भैसौंधा से श्रीमती सुमित्रा देवी कुशवाहा पत्नी रामवरन कुशवाहा, वार्ड 12 अकबरपुर से श्रीमती विमलेश कुमारी पटेल पत्नी वीनेश पटेल, वार्ड 13 रसिन से रमेश प्रसाद पटेल, वार्ड 14 रैपुरा से श्रीमती नीलम कोटार्य पत्नी महेन्द्र कोटार्य, वार्ड 15 भौंरी से हरीगोपाल मिश्रा, वार्ड 16 सरैंया से श्रीमती माया कोल व वार्ड 17 चुरेहकेसरुआ से मोहनदास मिश्रा को जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी घोषित किया है। इन प्रत्याशियों की घोषणा से खफा वे प्रत्याशी जिन्होंने भाजपा से दावा किया था उन्हें प्रत्याशी न बनाने पर, ऐसे लोग भाजपा प्रत्याशियों को हराने में कोई कोर कसर नहीं बांकी रखेंगे। हिन्दुस्थान समाचार /रतन

Advertisementspot_img

Also Read:

RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव का बयान, NDA नेताओं पर बरसे, बोले- ‘मुझे यदुमुल्ला बने रहने में कोई दिक्कत नहीं’

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । छपरा विधानसभा सीट पर सियासी संग्राम तेज़ हो गया है। राजद उम्मीदवार और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...

एक बार फिर से OTT पर बवाल मचाएंगे Shahid Kapoor, जानिए Farzi 2 में क्या होगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेक। एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)...

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵