back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19 का धमाकेदार आगाज़! जानें कब, कहां और कैसे देखें धमाकेदार प्रीमियर

सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 के साथ दर्शकों के बीच 24 अगस्त 2025 को वापस लौट रहे है, जिसका प्रसारण रात 9 बजे से जीयो हॉट स्टार पर और 10:30 बजे से Colors TV पर होगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी इंडस्ट्री का मोस्ट चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर नए तेवर और ताजगी के साथ दर्शकों के बीच लौट रहा है। जहां सुपरस्टार सलमान खान इस बार फिर अपने दबंग अंदाज़ में बिग बॉस 19 की मेजबानी करते नजर आएंगे। इस सीजन का प्रोमो पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है और अब शो के ग्रैंड प्रीमियर की तारीख भी सामने आ गई है, जिसके साथ ही फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। आइए जानते है इस शो को आप कब और कहां देख सकते हैं और साथ ही इस बार इसके कंटेस्टेंट्स के बारे में भी जानेगें। 

कब और कहां देखें ग्रैंड प्रीमियर?

हर बार बिग बॉस का नए सीजन को लेकर अक्सर सभी दर्शक उत्सुक हो जाते है जिसमें वे सबसे ज्यादा इसके कंटेस्टेंट और थीम को लेकर जानने बेताब होते है इसलिए दर्शकों की शो के ग्रैंड प्रीमियर पर भी नजरें टिकी रहती हैं। तो बता दे, बिग बॉस 19 दस्तक देने में अब एक ही दिन बचा है। शो 24 अगस्त से शुरू होने वाला है। जिसका ग्रैंड प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे से देखा जा सकता है।

 “घरवालों की सरकार” होगी इस बार की थीम

इस बार बिग बॉस का फॉर्मेट भी थोड़ा बदला हुआ नजर आएगा। जहां शो की थीम होगी, ‘घरवालों की सरकार’, जिसमें कंटेस्टेंट दो टीमों में बंटे होंगे । एक ‘सत्ता’ और दूसरी ‘विपक्ष’। दोनों टीमों के बीच होगा पावर का जबरदस्त खेल ये कांसेप्ट दर्शकों के लिए एकदम नया और रोमांच से भरपूर होगा।

 ये कंटेस्टेंट्स आ सकते हैं नजर, पहला नाम कन्फर्म

इस साल बिग बॉस 19 का जब से ऐलान हुआ है तब से लेकर अब तक शो में शामिल होने को लेकर कई सेलिब्रिटीज का नाम सामने आ चुका है। जिसमें इस बार बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट की एंट्री तय मानी जा रही है, साथ ही 3-4 वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होंगी। इसमें हाल ही में मेकर्स ने पहला टीज़र जारी किया, जिससे साफ हो गया कि पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट इंफ्लूएंसर और डांस कोरियोग्राफर आवेज दरबार है। जो कि, म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे और एक्ट्रेस गौहर खान के देवर हैं।

और कौन-कौन आ सकता है घर में?

कयासों की मानें तो इस बार शो में ये चेहरे नजर आ सकते हैं, शहनाज़ गिल के भाई शहबाज़ बडेशा, टीवी एक्ट्रेस अश्नूर कौर, यूट्यूबर पायल गेमिंग, बिग बॉस फेम हुनर हाली गांधी, ‘अनुपमा’ शो से पॉपुलर गौरव खन्ना, मॉडल नेहल चुडासमा, संगीतकार अमाल मलिक, सिंगर श्रीराम चंद्रा, शफक नाज, अभिषेक बजाज, और कंटेंट क्रिएटर तान्या मित्तल के नाम शामिल हैं। शो में इन कंटेस्टेंट्स के चयन यानी दर्शकों की वोटिंग से तय होगा कि कौन-कौन बिग बॉस के घर में एंट्री पाएगा।सबसे चौंकाने वाली खबर ये है कि इस बार शो में इंटरनेशनल लेवल का तड़का लग सकता है, जिसमें मीडिया जानकारी के अनुसार, WWE फाइटर अंडरटेकर और बॉक्सिंग लीजेंड माइक टायसन की एंट्री की चर्चा हो रही है। अगर ऐसा हुआ, तो बिग बॉस 19 वाकई इतिहास रच सकता है! अब बिग बॉस 19 इस बार सिर्फ रियलिटी शो नहीं, बल्कि एक हाई-वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा बनने जा रहा है, जिसमें होंगी तकरारें, बनेंगे गठबंधन, और होगा रोमांच जिसे सभी दर्शक 24 अगस्त से रात 9 बजे से देखं सकेगें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵