back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मूडीज ने भारत का विकास दर अनुमान घटाकर 9.1 प्रतिशत किया

नयी दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आये उबाल को देखते हुये चालू वित्त वर्ष के लिये भारत के विकास दर के अनुमान को 9.5 प्रतिशत से घटाकर 9.1 प्रतिशत कर दिया है। मूडीज ने गुरुवार को अपने अनुमान में संशोधन किया। पहले एजेंसी ने विकास दर के 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान किया था लेकिन उसने अब इसमें 0.4 प्रतिशत की कटौती कर दी है। भारत में भारी मात्रा में कच्चे तेल का आयात होता है और कच्चे तेल के ऊंचे भाव के कारण भारत का आयात बिल काफी अधिक बढ़ जायेगा। इसी के मद्देनजर मूडीज ने विकास दर अनुमान में कमी की है। इसी के साथ रेटिंग एजेंसी ने अगले वित्त वर्ष भारत का विकास दर 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान किया है। मूडीज ने कहा है कि भारत को अनाजों और अन्य फसलों के दाम बढ़ने का लाभ होगा क्योंकि भारत के पास पर्याप्त अनाज भंडार है और वह इसका बड़ा निर्यातक भी है। रेटिंग एजेंसी का कहना है कि ईंधन की बढ़ी कीमत और उर्वरक की लागत अधिक होने से सरकार पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा जिसके कारण भारत सरकार को अपने नियोजित पूंजीगत व्यय को सीमित करना पड़ सकता है। –आईएएनएस एकेएएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...