back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीकाकरण के साथ सतर्कता भी बरतनी होगी : द्रौपदी मुर्मू

रांची, 01 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने एक बार पुनः पूरे देश में हो रहे कोरोना के प्रसार पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिग अपनाने का आग्रह किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि देश में पूरे युद्ध स्तर पर कोरोना टीकाकरण का कार्य चल रहा है लेकिन सभी को सतर्कता भी बरतनी होगी। राज्यपाल ने सभी व्यापारियों, दुकानदारों से स्वयं मास्क पहनने के साथ ग्राहकों को भी मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिग का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने राज्य के नागरिकों से कहा कि जिस प्रकार आप सभी ने अनुशासन का पालन करते हुए कोरोना को शुरुआती दौर में हराने का कार्य किया है, वैसा ही एक बार पुनः आप सभी व्यवहार अपनायें। राज्यपाल ने कहा कि हर व्यक्ति अनमोल है। हम चाहते हैं कि प्रत्येक के जीवन की रक्षा हो। साथ ही कहा कि सभी के संकल्प से कोरोना पर विजय पाया जाया जा सकता है। लोग दवाई के साथ कड़ाई का भी पालन करें। हिन्दुस्थान समाचार/ वंदना/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵