कोलकाता, 01 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान गुरुवार शाम 5:00 बजे तक 80 फ़ीसदी से अधिक मतदान होने की खबर है। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5:00 बजे तक जहां असम में महज 72.98 फ़ीसदी मतदान हुआ। वहीं 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 80.02 फ़ीसदी मतदान हुआ है। बंगाल में सबसे अधिक मतदान पूर्व मेदिनीपुर जिले में रिकॉर्ड किया गया। यहां 81.23 फ़ीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा बांकुड़ा में 81.17 फ़ीसदी लोगों ने वोट डाले। पश्चिम मेदिनीपुर में 78.05 फ़ीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जबकि दक्षिण 24 परगना में 79.66 लोग मतदान कर चुके हैं। विधानसभा वाइज अगर देखा जाए तो सबसे अधिक मतदान कोतुलपुर में हुई है। यहां 87.21 फ़ीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। नंदीग्राम में अभी तक 80.79 फ़ीसदी लोग मतदान कर चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश




