back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका कोरोना की भयावह स्थिति की जि़म्मेदारी से नहीं बच सकता

बीजिंग, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर अमेरिकी अध्ययनकर्ता ग्राहम अलिसन ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के दौरान वाशिंगटन के राजनीतिज्ञ हमेशा चीन को निशाना बनाते हैं ताकि वे महामारी नियंत्रण में हार की जिम्मेदारी से बच सकें। यह सही बात है कि कोरोना महामारी वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपदा है ,लेकिन अमेरिकी नेता उसे हथियार बनाकर बड़े देशों के बीच मुठभेड़ छेड़ने की कोशिश कर रहे हैं। रूसी अंतरराष्ट्रीय मामला परिषद की वेबसाइट में हाल ही में जारी एक आलेख में कहा गया कि अमेरिका में महामारी की स्थिति दिन ब दिन गंभीर हो रही है, लेकिन वर्तमान अमेरिकी सरकार घरेलू स्थिति सुधारने के बजाय विदेशों में बलि का बकरा ढूंढने में व्यस्त है। यह एकदम गलत दिशा है। ब्रिटिश अध्ययनकर्ता मार्टिन जाग्स ने हाल ही में एक संगोष्ठी में साफ कहा कि कोविड-19 महामारी की शुरूआत से ही भू राजनीति ने विज्ञान की जगह ले ली थी। अमेरिका वास्तविक स्थिति पर लोगों का फोकस हटाने की भरसक कोशिश कर रहा है। दूसरे पर आरोप लगाने से समग्र विश्व को धोखा नहीं दिया जा सकता। अमेरिका में कोरोना संबंधी कई आशंकाएं मौजूद हैं ,जैसे अमेरिका में कोरोना की महामारी वास्तव में कब उभरी। शुरू में उसका असली प्रसार का रास्ता क्या था। क्या महामारी और अमेरिकी जैव प्रयोगशालाओं का संबंध है या नहीं। इन संदेहों के प्रति अनेक देशों ने संयुक्त हस्ताक्षर करने की गतिविधि चलायी और विश्व स्वास्थ्य संगठन से पड़ताल करने की मांग की। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार एक महीने के अंदर पूरा अमेरिका लगभग बड़े खतरे वाले क्षेत्र बन गया है। अमेरिकी राजनीतिज्ञ कैसे अपनी जिम्मेदारी से बच सकते हैं। दूसरों को और खुद को धोखा देने वाला तमाशा खत्म होना चाहिए। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵