back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss OTT 3: नैजी और लवकेश कटारिया की लड़ाई पर दोस्त एल्विश यादव का आया रिएक्शन

बिग बॉस ओटीटी 3 में नैजी और लवकेश कटारिया के बीच तकरार देखने को मिली जिसपर एल्विश यादव का रिएक्शन आया। और उन्होंने ट्वीट करते हुए नैजी को कई बातें समझाई।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 3 में अब क काफी तकरार देखने को मिल रही हैं। 3 सदस्यों के घर से बाहर जाने के बाद अब घर में मौजूद बाकि के सदस्यों के बीच शो में बने रहने की रेस चल रही है। इस शो फिलहार अब अपनी रफ्तार पकड़ ली है हर रोज कंटेस्टेंट्स के बीच के छोटी-छोटी बातों पर झगड़े देखने को मिल रहे हैं। बीते एपिसोड में नैजी औरलवकेश कटारिया जबरदस्त तू-तू मैं-मैं देखने को मिली। जिसपर अब कटारियाके दोस्त एल्विश यादव उनका समर्थन करते दिखाई दिए। 

रैपर नैजी और लवकेश में तकरार 


बिग बॉस ओटीटी के शुरूआत से ही दर्शक को इस बार कुछ खास लड़ाई झगड़े देखने को नहीं मिले जिसके बाद अब 13वें एपिसोड में रैपर नैजी और यूट्यूबर लवकेश कटारिया के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला। लड़ाई शुरू होते ही वो एक-दूसरे पर कमेंट करते दिखे। एक-दूसरे से पूछते हैं- ‘तू है कौन बे?’ इस पर नैजी कटारिया से कहते हैं कि ‘जा, जा के भैंस चरा।’ बात इतनी बढ़ गई कि दोनों हाथापाई पर उतर आए और एक-दूसरे को धमकी देने लगे। नैजी और लवकेश के झगड़े पर बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव का भी रिएक्शन आया है। 

एल्विश यादव ने कही ये बात 


एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 3 में लवकेश कटारिया और नैजी की लड़ाई पर प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार दोपहर को, यूट्यूबरने अपने एक्स हैंडल पर नैज़ी की लवकेश पर “जा भैंस चारा” टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- ‘गांव का मतलब अगर भैंस चराना होता है तो नैजी भाई आप आओ आपको चारा खिलाते हैं।’ इसके बाद सोशल मीडिया पर ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा हैं। 

क्या लवकेश कर रहे हैं एल्विश की नकल 


 बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार लवकेश कटारिया को देखकर लोगों को पिछले सीजन के विनर एल्विश यादव की याद आ रही है। दोनों की बोली एक है और दोनों ही दोस्त हैं तो लोग न चाहकर भी इन दोनों को कंपेयर कर ही देते हैं। शो में अधिकतर सदस्यों को लगता हैं की लवकेश कटारिया अपने दोस्त एल्विश यादव की कॉपी करते हुए इस गेम में आगे बढ़ रहे है। बीते एपिसोड में लवकेश कटारिया और नैजी की लड़ाई के बाद अरमान मलिक कहते है कि लवकेश कभी भी अपना नाम नहीं बना पाएगा क्योंकि वो नकल कर रहा हैइसके साथ ही उन्होंने विशाल पर भी निशाना साधते हुए कहा अब तो विशाल भी लवकेश के जैसे ही बात करने लगा है। 


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

अनिल कपूर के नए प्रोजेक्ट ‘सूबेदार’ का टीज़र हुआ आउट, सोशल मीडिया पर मचा उत्साह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड लीजेंड अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा हो गया है। फिल्म में अनिल...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...