back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ने दी रणवीर शौरी और शिवानी कुमारी को ऐसी सजा, सारे घरवालों से मांगनी पड़ी माफी

बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में अब काफी कुछ देखने को मिल रहा हैं। कभी लड़ाई तो कभी मस्ती सब कुछ नजर आ रहा है। हालांकि अब घर में टास्क के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि बिग बॉस ने रणवीर और शिवानी को सजा दे दी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 3′ के पहले ही हफ्ते में दो बार नॉमिनेशन देखने को मिला हैं, वहीं एक तरफ घर में विश मांगने का टास्क चल रहा है और इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि रणवीर शौरी और शिवानी कुमारी घरवालों को माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। 

जादुई कुएं का हुआ टास्क

‘बिग बॉस’ ने सदस्यों को एक नया टास्क दिया उन्होंने घर में जादुई कुआ रखा है और घरवालों को अपनी विश पूरी करनी है, लेकिन उनकी विश पूरी करने लायक होनी चाहिए। ये प्रक्रिया करने से पहले उन्हें किसी दूसरे सदस्यों का सामान कुआ में डालना होगा। इसके बाद घर से एक-एक करके सदस्य अपनी विश मांगने लगते हैं। टास्क का आखिरी राउंड शुरू होता है तो शिवानी और पौलमी दोनों कुएं की तरफ भागती हैं। शिवानी, पौलमी को धक्का दे देती हैं, जिसके बाद वो गिर जाती हैं और चोट लग जाती हैं इसके बाद दोनों की लड़ाई शुरू हो जाती हैं। 

बिग बॉस ने दी शिवानी और रणवीर को सजा

जहां एक तरफ घर में शिवानी और पौलमी एक दूरसे से लड़ती रहती है वहीं, बिग बॉस फिर बताते हैं कि कुआ अभी खुश नहीं है और सिर्फ एक ही घरवाले की विश पूरी हो सकती है।इसके बाद वो विश मांगने वाले पाचों सदस्यों से उन दो सदस्यों का नाम बताने के लिए कहते हैं, जिन्हें सजा मिलनी चाहिए। क्योंकि हुआ खुश नहीं हुआ जिसके बाद सब शिवानी और रणवीर शौरी का नाम लेते हैं। बिग बॉस फिर सजा सुनाते हैं कि सजा मिले सदस्यों को लिविंग एरिया में बने छोटे से कुएं के चारों ओर घूमते हुए ‘मुझे माफ कर दो, मुझसे गलती हो गई’ कहते हुए चक्कर लगाते रहेंगे। ये सजा सुनने के बाद रणवीर शौरी अपनी सज़ा पूरी करने करने लगते है। लेकिन शिवानी बोलती हैं कि मुझे कुछ भी सजा दे दो, मैं चल नहीं पाऊंगी मुझे चोट लगी है। 

 शिवानी हुईं बेहोश 

इसके बाद विशाल शिवानी को सहारा देते हुए कुएं का चक्कर लगाकर माफी मांगते हुए सजा पूरी करने की कोशिश करते हैं। फिर शिवानी काफी रोती हैं और अचानक ही बेहोश हो जाती हैं। सब उनपर पानी डालते हैं। और उन्हें डिकल रूम ले जाया जाता है। वहीं इस बार 7 सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं अब देखना ये होगा की इसका पत्ता साफ होगा। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵