back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss OTT 4: शो में नजर आ सकता है ये सोशल मीडिया स्टार, होस्ट से जुड़ा आया नया अपडेट

बिग बॉस सीजन 18 खत्म होने के बाद अब बिग बॉस ओटीटी 4 सुर्खियों में आने लगा है। वहीं सामने आ रही खबरों के अनुसार शो के होस्ट का भी नाम रिवील हो गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस खत्म होने के कुछ दिन बाद ही बिग बॉस ओटीटी शुरू हो जाता है। अब तक बिग बॉस ओटीटी के 3 सीजन पूरे हो चुके हैं। वहीं अब इस साल सीजन 4 आने वाला है। आपको बता दे कि पिछले साल का सीजन अनिल कपूर ने होस्ट किया था। इसके बाद यह खबरें सामने आ रही थी कि अनिल कपूर इस शो को आगे होस्ट नहीं करेंगे। लेकिन अब इस पर एक नई अपडेट सामने आई है जिसमें होस्ट के नाम का खुलासा हो गया है।

बिग बॉस ओटीटी 4 कौन करेगा होस्ट ?

बिग बॉस ओटीटी के अब तक 3 सीजन आए हैं तीनों में ही अलग-अलग होस्ट थे। पहले सीजन में करण जौहर, दूसरे में सलमान खान तीसरे में अनिल कपूर ने शो को होस्ट किया था। वहीं अब सीजन 4 के लिए भी अनिल कपूर का नाम सामने आ रहा है। ‘बिग बॉस ताजा खबर पेज’ के अनुसार ये बताया गया कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 4 जून में शुरू होगा। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि इस सीजन में भी अनिल कपूर होस्ट के रूप में नजर आएंगे।

‘बिग बॉस ताजा खबर’ के अनुसार ये भी पता चला कि बिग बॉस ओटीटी 4 के लिए मेकर्स ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर फैसल शेख यानी मिस्टर फेसु अप्रोच किया है। हालांकि मिस्टर फेसु ये सीजन करेंगे या नहीं अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने बिग बॉस करने की इच्छा जाहिर की थी। आपको बता दें कि, फेसु इन दिनों सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्हें रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी देखा जा चुका है।

सना मकबूल ने जीता था पिछला सीजन

बिग बॉस ओटीटी के पिछले सीजन में सना मकबूल विजेता बानी थी। उस वक्त रैपर नैज़ी फर्स्ट रनर अप बने थे। सना मकबूल ने जब से शो में एंट्री ली थी वो अक्सर बोलती नजर आईं थी वो ही जीतेगी। अब मेकर्स को यहीं उम्मीद है की इस बार शो की टीआरपी में चार चांद लग जाए। हालांकि इस सीजन में कौन-कौन नजर आएगा इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

अनिल कपूर के नए प्रोजेक्ट ‘सूबेदार’ का टीज़र हुआ आउट, सोशल मीडिया पर मचा उत्साह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड लीजेंड अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा हो गया है। फिल्म में अनिल...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵