back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीजीएचएस लाभार्थियों को 31 अक्टूबर तक दवा खरीदकर प्रतिपूर्ति पाने की अनुमति

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुरानी बीमारियों के लिए दवाएं प्राप्त करने वाले सीजीएचएस लाभार्थियों को पहले दवा खरीदने और फिर इसके बाद इसकी प्रतिपूर्ति प्राप्त करने की अनुमति दी है। मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक सर्कुलर में कहा कि पुरानी बीमारियों के लिए दवाएं प्राप्त करने वाले सीजीएचएस लाभार्थियों को 31 जुलाई तक सीजीएचएस चिकित्सा अधिकारियों और अन्य अधिकृत कर्मियों के पर्चे के आधार पर दवाएं खरीदने का विकल्प प्रदान किया गया है, भले ही उनके पास सीजीएचएस से गैर-उपलब्धता प्रमाणपत्र न हो। हालांकि, इसे पहले से ही कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें कोविड-19 महामारी और सक्रिय मामलों में वृद्धि को देखते हुए विस्तार की मांग की गई थी। अब इसी के मद्देनजर, ऐसी दवाओं का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि सीजीएचएस वेलनेस सेंटर चालू हैं और लाभार्थियों के पास बाजार से खरीदने के बजाय सामान्य अभ्यास के अनुसार केंद्रों से दवाएं लेने का विकल्प भी है। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵