back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 17 : ईशा ने रैंकिंग में अंकिता को रखा मनारा से पीछे, कैप्टन के दिमाग से ये तीन लोग हो गए नॉमिनेट

बिग बॉस 17 में इन दिनों घर पर ईशा मालवीय का राज चल रहा है। बिग बॉस हर दिन ईशा को ईशा को कुछ नई पावर देते हैं जिसका इस्तेमाल करके ईशा घर वालों को शॉक्ड कर देती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डिस्क। बिग बॉस 17 के घर में ईशा का खुमार छाया हुआ है हर तरफ ईशा के ही चर्चे हो रहे हैं। बिग बॉस की कप्तान बनने के बाद ईशा का भाव बदलने के साथ साथ एक्ट्रेस ऐसे चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं जिनसे सारे घर वाले काफी हैरान दिख रहे हैं। वहीं बिग बॉस ने बीते एपिसोड में ईशा को नई पावर दी है जिसका इस्तेमाल करके वह सारे घरवालों को अपने हिसाब से रैंक देती हुई नजर आ रही है।

अंकिता लोखंडे पर भरी पड़ी ईशा की चाल

शो की शुरुआत से ही ईशा और अंकिता का रिश्ता बनते बिगड़ते हुए देखा गया लेकिन दोनों एक साथ एक टीम में ही अभी तक बरकरार हैं । वहीं, अब बिग बॉस ने ईशा को एक टास्क दिया जिसके दौरान ईशा को सारे घर वालों को रैंक देनी थी कि वह इस घर में रहने के कितने लायक हैं। जिस पर ईशा ने पहले नंबर पर समर्थ दूसरे नंबर पर मनारा और तीसरे नंबर पर विकी और चौथे नंबर पर अंकिता को रखा। वही सबसे आखरी में ईशा ने आयशा को रखते हुए कहा कि ईशा का गेम आप काफी उलझा हुआ नजर आ रहा है और केवल यह मुझे ही नहीं बल्कि पूरे घर वालों को लग रहा है कि ईशा जिस मकसद से घर में आई थी वह पूरा हो गया है। वहीं अंकिता ईशा पर सवाल उठाते हुए कहती हैं कि तुमने मुझे चार नंबर पर क्यों रखा क्योंकि मैं मनारा से ज्यादा डिजर्व करती हूं जिसके बाद ईशा कहती है कि मुझे जो सही लगा मैंने वही किया मुझे मनारा आपसे ज्यादा डिजर्विंग कंटेस्टेंट लगते हैं।

ईशा ने किया अभिषेक को नॉमिनेटे

बिग बॉस 17 के घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होते सारे घर वाले काफी एक्टिव हो जाते हैं। बिग बॉस जब नॉमिनेशन की बात करते हैं तब अभिषेक एकदम एक्टिव हो जाते हैं जिसके बाद बिग बॉस अभिषेक से मजाक करते हुए कहते हैं कि आज नॉमिनेशन का दिन है आज अभिषेक का दिन है। इसके बाद बिग बॉस टास्क की प्रक्रिया समझते हैं कि घर पर समय-समय पर फोन की घंटी बजाने पर जो सदस्य सबसे पहले फोन उठाएगी उसके पास यह अधिकार होगा कि वह किसी और सदस्य को नॉमिनेट कर सके। और इस टास्क की संचालक भी ईशा ही होगी इसके बाद फोन की घंटी बजती है और समर्थ और अभिषेक फोन लेने के लिए भागते हैं हालांकि फोन फोन को लेकर समर्थ और अभिषेक के बीच लड़ाई होती है और ईशा बिग बॉस से कहती है कि समर्थ ने फोन उठाया इसके बाद समर्थ रिंकू जी को नॉमिनेट करते हैं। लेकिन इस टास्क के दौरान सब घर वाले आपस में लड़ने लगते हैं वहीं अभिषेक जहां फोन रखा होता है उसी कमरे में खड़े रहते हैं। जिसके कारण बिग बॉस सभी को डांट लगाते हैं और ईशा से कहते हैं किन्हीं दो सदस्यों का नाम बताओ जिन्हें आप घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना चाहते हैं जिसके बाद ईशा अभिषेक और आयशा का नाम लेती हैं। और इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आयशा, नील, रिंकू और अभिषेक नॉमिनेटेड है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Ankita Lokhande Birthday -टीवी की संस्कारी बहू से स्टार एक्ट्रेस तक का सफर, बिग बॉस ने बदली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं।...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵