back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा कोविड से लड़ने के लिए तमिलनाडु के गांवों में 26 हजार वॉलेंटियर्स की करेगी तैनाती

चेन्नई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु भाजपा 26,000 वॉलेंटियर्स को प्रशिक्षित करेगी और उन्हें राज्य के गांवों में कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए तैनात करेगी। इसकी घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने मंगलवार को की। पार्टी कोविड -19 महामारी की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए स्वास्थ्य वर्कर्स की इस बड़े पैमाने पर तैनाती के लिए कमर कस रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन वॉलेंटियर्स को राज्य के 13,000 गांवों में तैनात किया जाएगा। अन्नामलाई ने तिंडीवनम में एक राज्य स्तरीय स्वास्थ्य वर्कर्स की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि द्रमुक जो केंद्र सरकार का विरोध कर रही थी, अब केंद्र सरकार द्वारा कोविड -19 को शामिल करने के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा कर रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार के टीकाकरण कार्यक्रमों की द्रमुक जैसी पार्टियों ने भी प्रशंसा की है जो दिन-रात भाजपा और केंद्र सरकार का विरोध कर रही थीं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एच. राजा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. राधाकृष्णन और सह प्रभारी सुधाकर रेड्डी ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। पार्टी ने ग्रामीण निकायों के आगामी चुनावों के लिए खुद को तैयार करने के लिए पहले ही 17 सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। राज्य के नौ नवगठित जिलों में चुनाव होंगे और भगवा पार्टी ग्रामीण निकाय चुनावों में अपनी छाप छोड़ने के लिए इन जिलों में जमीनी स्तर पर काम कर रही है क्योंकि वह हाल ही में विधानसभा चुनाव में 4 विधायकों की सफलता से उत्साहित है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵