नई दिल्ली। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) ने वैज्ञानिक सहित कई पदों पर भर्तियों (MOES Recruitment 2021) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी एमओईएस की आधिकारिक वेबसाइट https://moes.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 81 खाली पड़े पदों पर यह भर्तियां की जाएगी।
MOES Recruitment 2021: इन पदों पर निकली वैकेंसी
-
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (I) – 29
-
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (II) – 35
-
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (III) – 3
-
सीनियर रिसर्च फेलो – 4
-
टेक्निकल असिस्टेंट – 1
-
फील्ड असिस्टेंट – 9
शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) द्वारा निकाली गई भर्ती की बात करें तो टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जबकि, फील्ड असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास डिप्लोमा होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 32 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा जारी नियमों के मुताबिक ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 साल और एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल की अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय सुरक्षा बलों में निकली बंपर वैकेंसी, 31 अगस्त से पहले कर लें अप्लाई
ऐसे होगा चुनाव
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थी पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) की आधिकारिक वेबसाइट http://www.moes.gov.in/ पर जाकर भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ध्यान रखने योग्य तारीखें
-
आवेदन शुरू- 24 जुलाई 2021
-
अंतिम तिथि- 20 अगस्त 2021
-
वेबसाइट – www.moes.gov.in




