back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान पुलिस के साथ मुठभेड़ में 5 अपहरणकर्ता मारे गए

इस्लामाबाद, 9 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के पिशिन जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच अपहरणकर्ता मारे गए। इसकी जानकारी एक स्थानीय मीडिया ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रविवार को पुलिस अधिकारियों का हवाला देते हुए रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि अपराधी फिरौती के लिए अपहरण के कई मामलों में शामिल थे, और हाल ही में उन्होंने प्रांत में एक राजनीतिक दल के एक वरिष्ठ नेता का अपहरण कर लिया था और उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस सूत्रों ने सिन्हुआ को बताया कि एक जांच में अपहरणकर्ताओं की पहचान करने के बाद, पुलिस ने रविवार की सुबह एक गुप्त सूचना मिलने के बाद उनके ठिकानों पर छापा मारा। सूत्रों ने कहा कि छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा उन्हें घेरने के बाद अपराधियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था, लेकिन अपहरणकर्ताओं ने पुलिस पर गोलियां चला दीं और मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी में पांच अपहरणकर्ता मारे गए और अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक, परिसर से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵