back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाढ़ से बिगड़े हाल के बाद श्योपुर के कलेक्टर पर गाज गिरी

भोपाल/श्योपुर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल इलाके में बनी बाढ़ की स्थिति के कारण कई इलाकों में लोगों का विरोध सामने आ रहा है। श्योपुर जिले में सुविधाएं न मिलने के बीच क्षेत्र के दौरे पर पहुॅचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लापरवाही और विरेाध के सामने आने पर श्योपुर के कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। सरकार की इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने सवाल उठाए है। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक श्योपुर के कलेक्टर राकेश कुमार सिंह केा हटा दिया गया है। उनके स्थान पर ग्वालियर के नगर-निगम कमिष्नर षिवम वर्मा केा कलेक्टर बनाया गया है। श्योपुर के कलेक्टर केा हटाए जाने की बड़ी वजह बाढ़ के बिगड़े हालात और प्रशासन की लापरवाही के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर का बाढ़ पीड़ितों द्वारा विरोध किया जाना बताया जा रहा है। ज्ञात हेा कि केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर शनिवार केा श्योपुर के बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुॅच थे। इस दौरान पीड़ितों ने उनके काफिले का विरोध किया और वाहन के आगे लोग लेट तक गए, जमकर नारेबाजी की गई। बाद में तोमर ने अपने वाहन से उतरकर लोगों की समस्याओं केा सुना। वहीं इस दौरान लोगों ने कलेक्टर को हटाने की भी मांग की थी। तोमर ने अपने प्रवास के दौरान श्योपुर शहर के पुल दरवाजा, माली मंदिर, गणेश मंदिर, टोडी बाजार में अतिवृष्टि से प्रभावित हुए मकान, सामान के नुकसान का जायजा लिया। साथ ही नागरिकों की अतिवृष्टि से हुई क्षति की जानकारी ली। उन्होने नागरिको को भरोसा दिलाया कि केन्द्र और राज्य सरकार पीडित परिवारो के साथ है। इस संकट की घडी में सर्वे के उपरांत सहायता राशि मुहैया कराई जावेगी। साथ ही क्षति का आंकलन किया जाकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं कांग्रेस ने श्योपुर के कलेक्टर केा हटाए जाने को लेकर तंज कसा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय यादव ने कहा है, ग्वालियर-चंबल में आई बाढ़ ने हालात बिगाड़ दिए है, प्रशासनिक लापरवाही लगातार सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री तोमर जब श्योपुर पहुॅचे तो लोगों ने उनका विरोध किया, महज खानापूर्ति के लिए कलेक्टर केा हटा दिया गया । बाढ़ के हालात बने इसके लिए सरकार की बड़ी चूक है मगर वह सिर्फ खानापूर्ति में भरेासा करती है, यह बात श्योपुर कलेक्टर के तबादले से भी सामने आई है। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵