back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: रुद्राक्ष को पहनने से लेकर रखने तक का नियम, भूल कर भी न करें ये गलतियां

हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को पहनना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े कई बातें हैं जिसे जानना आपके लिए जरूरी है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।26 April 2024। रुद्राक्ष शंकर भगवान का वरदान माना जाता है। कहते हैं कि जो व्यक्ति रुद्राक्ष को धारण करता है उस पर महादेव की कृपा बनी रहती है। इसके साथ थी वह अकाल मृत्यु से भी दूर रहता है। लेकिन वास्तु में रुद्राक्ष को पहनने का सही नियम वह महत्व बताया गया है तो आप इसे एक बार जरूर जान लें।

रुद्राक्ष को पहनने का सही नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार रुद्राक्ष की माला को सोमवार के दिन धारण करना काफी शुभ माना जाता है। क्योंकि सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। लेकिन एक बात का ध्यान रहे रुद्राक्ष की माला में कम-से-कम 27 मनके होने चाहिए।

कैसा होना चाहिए माला का धागा

रुद्राक्ष की माला पहनते समय या बनाते समय इस बात का ध्यान रखें। माला में कभी भी काले धागे का प्रयोग ना करें हमेशा लाल और पीले रंग का ही धागा ले। क्योंकि काला रंग अशुभ माना जाता है।

रुद्राक्ष का ना करें लेनदेन

अगर कोई व्यक्ति रुद्राक्ष की माला पहना हुआ है। तो उसे ना ही वह माल किसी को देना चाहिए। ना किसी और से उसकी माला लेनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति की नकारात्मकता और सकारात्मक भी उस माला के साथ दूसरे व्यक्ति पर पहुंच जाती है।

ना करें ये गलती

रुद्राक्ष की माला को बहुत ही पवित्र माना गया है इसलिए कभी भी बिना स्नान किए इसे धारण न करें। रुद्राक्ष की माला धारण करते समय भोलेनाथ का स्मरण करते हुए ऊँ नम: शिवाय का जाप करना न भूलें।

रुद्राक्ष से करें नकारात्मकता को दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रुद्राक्ष का तोरण लगाने से घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है। वहीं, अगर कोई व्यक्ति बीमार रहता है तो वह ठीक हो जाता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...