back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार सरकार जल्द लाएगी नई टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी : शाहनवाज

पटना, 6 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को यहां कहा कि बिहार सरकार राज्य में जल्द ही नई टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिलान्यास नहीं उद्घाटन पर विश्वास करती है। पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम में लोगों की शिकायतों को सुनने बाद उन्होंने कहा कि मक्का, टूटा चावल मिलाकर इथनॉल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य में जल्द ही नई टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि सात दिन के कार्य दिवस में उद्योग के लिए आए प्रस्ताव की स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बाराबंकी से आए एस आर कंपनी ने तीन दिनों के बिहार दौरे के बाद मिलकर बताया कि बिहार में सुशाासन का राज है। मंत्री ने कहा, बाराबंकी की पेप्सी कंपनी बेगूसराय में उद्योग लगाने को तत्पर है। कोका-कोला कंपनी जमीन मांग रही है। मोतीपुर, सुपौल के इलाके के लिए पत्र बनाकर दिया गया है। बिहार में इथनॉल के लिए 30 हजार करोड़ का प्रस्ताव आया है, केंद्र सरकार से इस संबंध में बातचीत चल रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सभी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। हुसैन ने कहा कि बिहार में विकास के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एकजुट है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बिहार का विकास कर के दिखाएंगे। इधर, राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग के मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा कि नल-जल योजना के तहत पूरे बिहार के एक-एक घर में शुद्घ पेयजल पहुंचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है और इस कार्य में हम आगे बढ़ रहे हैं। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵