back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नैनीताल आने वाले 12 राज्यों के लोगों को काेरोना निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य

नैनीताल, 31 मार्च (हि.स.)। नैनीताल जनपद में मुख्य सचिव एवं राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के कोविड-19 को लेकर समस्त दिशा-निर्देश 01 अप्रैल से यथावत लागू रहेंगे। यह जानकारी देते हुए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि 12 राज्यों से जनपद में किसी भी यातायात माध्यम से आने वाले लोगों को 01 अप्रैल से जनपद में प्रवेश के लिए 72 घंटे के भीतर कराई गई आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, केरला, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं राजस्थान शामिल है। उन्हाेंने बताया कि इन राज्यों से आने वाले लोगों को बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाए जनपद में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। इसके साथ ही गर्ब्याल ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जनता से सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क पहनने एवं समय-समय पर साबुन आदि से हाथ धोने की अपील की है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵