back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानें, मुंबई की मशहूर टमाटर चाट कैसे बनाएं

Jaane, mumbai ki mashoor tamatar chaat kaise banaye

चाट खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता हैचाहे वह मटर चाट हो या फिर आलू चाट। लेकिन क्या आपने कभी टमाटर चाट के बारे में सुना है। कम लोग ही जानते हैं कि टमाटर चाट का असली लुत्फ तो बनारस में ही मिलता है। बनारस में घाट के पास आपको बहुत सारे चाट के ठेले मिल जाएंगे जहां आप इसका स्वाद ले सकते हैं।

आइए जानते हैं बनारस की खास टमाटर चाट को कैसे तैयार किया जाता है।

टमाटर चाट बनाने के लिए सामग्रीः

1.     टमाटर- 4 कटे हुए

2.     सफेद मटर- 1/2 कप उबला हुआ

3.     आलू- एक उबला हुआ 

4.     प्याज- एक बारीक कटी हुई

5.     अदरक- एक चम्मच बारीक कटा हुआ

6.     हरी मिर्च- तीन से चार बारीक कटी हुई

7.     हरा धनिया- बारीक कटा हुआ 

8.     नींबू का रस- एक चम्मच

9.     कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- एक चम्मच 

10.  काला नमक- 1/2 चम्मच

11.  जीरा पाउडर- एक चम्मच

12.  गरम मसाला- 1/2 चम्मच

13.  इमली की चटनी- एक चम्मच

14.  धनिए की चटनी- 1/2चम्मच

15.  नमक- स्वादानुसार

16.  तेल या देसी घी- तीन या चार चम्मच

टमाटर चाट बनाने की विधिः

एक कड़ाही में तीन बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमे अदरकहरी मिर्च और प्याज डालकर प्याज के गुलाबी होने तक भुनें। अब इसमे टमाटर और 1/2 छोटा चम्मच नमक मिलाकर पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

इसके बाद गरम मसालाकश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर इसे चलाते हुए दो से तीन मिनट तक मध्यम आंच पर भुनें।

अब इसमें आलू मिलाएं और दो मिनट तक भुनें। इसके बाद इसमें उबला मटर और आधा कप पानी मिलाएं। इसे धीमी आंच पर दो मिनट तक पकने दें। इसके बाद इसमें धनिए की चटनीइमली की चटनीहरा धनिया और स्वादानुसार काला नमक डालकर मिलाएं और फिर गैस बंद कर दें।

अब तैयार व्यंजन को कुल्हड़ में या प्लेट में डालें फिर उसके ऊपर बारीक कटा हुआ प्याजमिर्च और हरा धनिया डालकर गरमागरम परोसें।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को लगाए मखाने की खीर का भोग, ये रही रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। महाशिवरात्रि का त्योहार भक्तों के लिए बहुत खास होता है इस दिन लोग शिवजी के लिए उनका पसंदीदा भोग बनाते...
spot_img

Latest Stories

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...