back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कीवी ऑरेंज लेमोनेड रेसिपी बनाएं फटाफट

Kiwi orange lemonade recipe banaye fatafat

ठंडी-ठंडी ड्रिंक पीने से मूड जल्दी से फ्रेश हो जाता है। कई बार पीने की चीजें बहुत अच्‍छी लगती है। ठंडी-ठंडी ड्रिंक पीने का दिल करता है। नींबू पानी सबका फेवरेट होता है लेकिन हम अगर नींबू पानी की जगह इसे अलग-अलग तरीके से बनाकर पीएं तो उसका मजा दोगुना हो जाएगा। हम आपको कुछ ऐसी ही हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे आप आसानी से घर पर ही बना सकती हैं। ये हेल्थ के लिए फायदेमंद है और इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। इस ड्रिंक को आप रोज बनाकर भी पी सकती हैं। हम आपको कीवी ऑरेंज लेमोनेड की रेसिपी के बारे में फटाफट बताएंगे।

कीवी ऑरेंज लेमोनेड बनाने के लिए सामग्रीः

1.     कीवी- 1 कप

2.     ऑरेंज जूस- 2 कप

3.     सोडा वॉटर- 250 मिली

4.     लेमोनेड आइस क्यूब- 1/2 ट्रे

5.     नींबू- 2

6.     नमक- चुटकीभर

कीवी ऑरेंज लेमोनेड बनाने का तरीकाः

ऑरेंज जूस को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। ध्‍यान रखें कि ऑरेंज जूस बिल्‍कुल ठंडा होना चाहिए। अब दो कांच की सर्विंग ग्लास लें और उसमें क्रश की हुई कीवी डालें।

लेमोनेड के आइस क्यूब को कूट कर क्रश कर लें। फिर कूटी हुई आइस क्यूब्स को क्रश कीवी के ऊपर डालें। अब उसके ऊपर थोड़ा सा सोडा वॉटर डालें और साथ ही कटी हुई नींबू की स्लाइसेस डालें।

 इसके ऊपर ठंडा किया हुआ ऑरेंज जूस डालें। अब कटे हुए नींबू की स्लाइसेस को गिलास के किनारों पर लगाकर से सजा लें। आपकी ठंडी-ठंडी कीवी ऑरेंज लेमोनेड तैयार है। इसे आप तुंरत सर्व करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...