back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मजेदार तरीके से बनाएं साबूदाने की मिठाई रेसिपी

Majedaar tarike se banaye sabudane ki mithai recipe

साबूदाना की मिठाई बहुत ही टेस्‍टी और हेल्‍दी स्वीट डिश है जिसे आप घर पर बड़ी आसानी से बना सकती हैं। राखी के त्योहार पर आप अपने भाई के लिए इस मिठाई को बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्‍यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि इसमें बहुत ज्‍यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती।

इसे आप व्रत के दौरान भी बना सकती हैं। तो आइए जानें इसे बनाने का मजेदार तरीका।

साबूदाने की मिठाई बनाने के लिए सामग्री:

1.     साबूदाना- 1 1/2 कप

2.     शुगर पाउडर- 2 कप

3.     इलाइची पाउडर- 1/2 टेबल स्‍पून

4.     देसी घी- 1 कप

5.     बादाम- 8-10

6.     काजू- 10-12

7.     किशामिश- 10-15

8.     पिस्ता- 5-6

साबूदाने की मिठाई बनाने का तरीका:

साबूदाने की मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले बादाम और पिस्ता को बारीक-बारीक काट लें। काजू को भी छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें। अब साबूदाने को साफ कर लें। साफ किए हुए साबूदाने को एक नॉन स्टिक पैन में डालकर कलछी की मदद से चलाते हुए हल्‍का सुनहरा होने तक भून लें।

अब इस भुने हुए साबूदाने को थोड़ा ठंडा होने दें। जब भुना हुआ साबूदाना थोड़ा ठंडा हो जाए तो इस भुने हुए साबूदाने को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें और छलनी की मदद से छान लें।

इसी तरह बाकी बचे हुए साबूदाने के पाउडर को दोबारा मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। अब एक बड़े बर्तन में पिसे हुए साबूदाने को निकालें और इसमें पिसी हुई चीनीघीइलाइची पाउडरकटे हुए बादामकाजूकिशमिश और पिस्ता डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।

साबूदाने की मिठाई बनाने के लिये मिश्रण बनकर तैयार हैअब इस मिश्रण की थोड़ी-थोड़ी मात्रा को हाथों से मनचाहा आकार दें। इसी तरह पूरे मिश्रण की मिठाई बनाकर तैयार कर लें। तैयार है आपकी टेस्‍टी साबूदाने की मिठाई।

इस मिठाई को एअर टाइट कंटेनर में भरकर रख कई दिनों तक खाया जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...