back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वजन घटाने में मदद करेंगे ये फल – Vajan Ghatane Mein Madad Karenge Ye Fal

हम सब जानते हैं कि फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जो वजन घटाने में भी मदद करते हैं। जी हां, हाल में एक शोध में यह बात सिद्ध हो गयी है कि दिन भर में कम से कम यदि हम भोजन में सब्जियां और फल खाते है तो आपका स्वास्थ्य बना रहता है। इतना ही नहीं यह इम्यून सिस्टम को भी सही रखता है तथा नेचुरल सुगर के कारण यह हमारे फैट को भी कंट्रोल करता है। अगर आप जिम में पसीना बहाकर, गर्म पानी, ग्रीन टी आदि पीकर परेशान हो चुके हैं तो कुछ ऐसे फलों के बारें भी जान लें जो आपका मोटापा (motapa) कम कर सकते हैं। 

वजन घटाने वाले फल – Fruit For Weight loss In Hindi

1. ब्लूबैरी – Blue Berries

ब्लूबैरी एक ऐसा फल है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट काफी ज्यादा होते हैं। यह हमारे मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को बढ़ाने का काम करता है जिससे हाईपरटेशन(Hypertension), मोटापे (Obesity)  और कोलेस्ट्रोल नियंत्रित होता है। हाल में किए गए परिक्षण से यह सिद्ध हो गया है कि ब्लूबैरी फैट सेल्स से लड़कर वजन घटाने में मदद करता है। 

2. स्ट्रॉबेरी – Strawberries

वजन घटने के लिए स्ट्रॉबेरी भी एक अच्छा फल है क्योंकि यह एडीपोनेक्टिन और लेप्टिन नामक हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाने में सहायता करता है। इन दोनों ही हार्मोंन(Harmons) के कारण हमारे शरीर से फैट जल्दी बर्न होता है। लेकिन इसके साथ आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है।

3. कीवी – kiwi

कीवी खाने में खट्टा- मीठा लगता है। यह कई बीमारियों में लाभकारी होता है। कीवी फाइबर से भरपूर होता है जो वजन घटाने में हमारी मदद करता है। इसलिए यदि वजन घटाना चाहते है तो हर रोज एक कीवी खाएं। 

4. आम – Mangoes

हालांकि अन्य किसी भी फलों के मुकाबले आम में बहुत ज्यादा सुगर होता है लेकिन फिर भी यह हमारी हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें करीब 130 कैलोरी, 3 ग्राम डायटरी फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए और केल्शियम होता है। इसलिए यदि इस फल को सही तरीके से और सही मात्रा में लिया जाए तो यह आपको स्लिम बनाने में मदद कर सकते हैं। इनके अलावा तरबूज, अमरुद, संतरे और सेब भी वजन कम करने में काफी लाभकारी माने जाते हैं।      

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵