back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुरुषों के लिए वजन कम करने के तरीके – Weight loss tips for men in Hindi

वजन या मोटापा बढ़ना आज एक आम समस्या बन चुकी है। सुस्त जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण यह समस्या बढ़ती ही जा रही है। निष्क्रिय जीवनशैली या एक ही जगह बैठकर काम करने वाले पुरुषों में यह समस्या अधिक पाई जाने लगी है। आइये जानें कुछ ऐसे तरीके जिनसे पुरुष अपना वजन घटा (Tips for men to loss weight) सकते हैं। 

पुरुषों के लिए वजन कम करने के तरीके – Weight Loss Tips for Men in Hindi

1. स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं – Follow healthy lifestyle

दिनभर कॉफी पीने या खाना खाने के बाद मीठा लेने की अपनी आदत पर कंट्रोल करें। स्मोकिंग, ड्रिंकिंग जैसी बुरी आदतों को जितना जल्दी हो सके ना कह दीजिए। स्वस्थ जीवनशैली वजन कम करने की दिशा में पहला कदम होता है। अच्छे खानपान और नियमित व्यायाम के जरिए आप बढ़ते वजन पर काबू पा सकते हैं।

2. खाने-पीने की आदतों में बदलाव – Change your Diet

खाने-पीने की आदतों में मामूली बदलाव वजन कम करने में अधिक कारगर हो सकता है। चीनी की जगह नेचुरल शुगर जैसे शहद का प्रयोग, एक साथ अधिक खाने की जगह चार-पांच बार में थोड़ा-थोड़ा खाने, कॉफी की जगह ग्रीन टी लेने, जंक फूड की जगह अखरोट-बादाम और कोल्ड ड्रिंक की जगह छाछ पीने की आदत डालें। 
साथ ही पुरुषों को लगातार पानी पीना चाहिए, प्रोटीन और आयरन युक्त भोजन लेना चाहिए। 

3. व्यायाम करें – Do regular exercise

अकसर पुरुषों की सबसे बड़ी समस्या होती है समय की कमी। इस समस्या को वह व्यायाम ना करने का बहाना बना बैठते हैं। इस बहाने को खत्म कीजिए। नियमित व्यायाम का संकल्प लीजिए, जिम जॉइन करना भी वजन कम करने की दिशा में अच्छा कदम हो सकता है। इस चीज के लिए दृढ़- संकल्पी होना बहुत जरूरी है।

4. मीट ध्यान से खाएं – Choose Non-Veg Wisely

अकसर पुरुष नॉन वेज खाने के बहुत शौकीन होते हैं। ऐसे में रेड मीट आपके स्वास्थ्य के लिए कतई अच्छा नहीं है। चिकन या फिश जैसे प्रॉडक्ट्स आपके पेट के साथ चर्बी का भी ख्याल रखेंगे।

5. खाने में थोड़ा मसाला डालिए – Add spices to your meals

सुनने में थोड़ा अटपटा लगेगा लेकिन मसाले आपका वजन कम करने में सहायक हो सकते हैं। मसालेदार खाना हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। खाने में कुछ हरी मिर्च या लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल वजन कम करने में सहायक हो सकता है। 

6. पूरी नींद लें – Sleep Well

पुरुषों में देर रात तक जागकर काम करना या पूरी नींद ना लेना वजन विशेषकर पेट की चर्बी बढ़ाने वाला साबित होता है। शरीर के लिए लिए रोज सात घंटे की नींद जरूरी है इसलिए वजन कम की दिशा में एक कदम और उठाइए और अगली बार आराम से सोकर उठिए।

7. कार्डियो और स्ट्रेंथ एक्सरसाइज पर जोर – Focus on Cardio and strength exercise

पुरुषों को ऐसे व्यायाम पर अधिक ध्यान देना चाहिए जिसमें अधिक मेहनत लगे। इन व्यायामों से अधिक कैलोरी बर्न होती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵