नई दिल्ली। भारतीय पोस्ट का काम यूं तो चिट्ठियां और मनीऑर्डर को देश के हर हिस्से तक पहुंचाने का है, लेकिन इसके साथ ही वह कई ऐसी योजनाएं भी चलाती है जो आपको अपनी जमा पूंजी बचाने में मदद करता है। इंडियन पोस्ट की एक ऐसी ही स्कीम किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra Scheme) किसानों के लिए है, जिसमें आपका पैसा सुरक्षित भी रहता है और मैच्योरिटी पर आपको डबल रिटर्न देता है।




