back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असम की पहचान अजमल नहीं, श्रीमंत शंकरदेव, गोपीनाथ बरदलै: जेपी नड्डा

– धर्मपुर में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में नड्डा ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित नलबारी (असम), 30 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान 01 अप्रैल को 39 सीटों के लिए होने जा रहा है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के लिए असम पहुंचे हैं। उन्होंने धर्मपुर में भाजपा उम्मीदवार व असम सरकार के मंत्री चंद्र मोहन पटवारी के समर्थन में अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं सभी के लिए हैं। किसी भी समुदाय, समाज, जाति, पंथ के साथ मतभेद नहीं करती हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि केरल में मुस्लिम लीग, पश्चिम बंगाल में फुरफुरा शरीफ के साथ तो असम में एआईयूडीएफ के साथ हाथ मिलाती है। कांग्रेस चाय बागान में चुप रहती है और निचले असम में बदरुद्दीन अजमल से हाथ मिलाती है। उन्होंने कहा कि हमें उनकी भाषा का विरोध है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बदरुद्दीन अजमल को असम की पहचान बताते हैं। इस बात को कोई स्वीकार नहीं करेगा, असम की पहचान श्रीमंत शंकरदेव, गोपीनाथ बरदलै जैसे लोग हैं। उन्होंने कांग्रेस के चुनावी पोस्टर पर ताइवान और श्रीलंका के चाय बागान की फोटो पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चाय बागान की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल व डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने काफी काम किया है। अब हम एक लंबी छलांग लगाने जा रहे हैं, असम को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। अरुणोदय योजना के तहत 30 लाख महिलाओं तीन हजार रुपये देंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने समाज को आगे बढ़ाने में अपनी ताकत दी हैं। इसलिए सरकार मातृ शक्ति को आगे बढ़ाने का कार्य हमारी सरकार करेगी। नामघरों की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। प्रत्येक नामघरों को उन्नत बनाने के लिए ढ़ाई लाख रुपये प्रदान किये जाएंगे। बच्चियों को 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिल प्रदान की जाएगी, डी लिमिटेशन भी किया जाएगा, दो लाख नौकरी देंगे, एक वर्ष के अंदर एक लाख लोगों को रोजगार देंगे, आठ लाख नौकरियां पांच साल में देंगे, स्व रोजगार के लिए असम को सबसे बड़ा सेंटर बनाएंगे, दो लाख लोगों को स्वरोजगार के लिए योजना चलाएंगे।कांग्रेस के कार्यकाल में गैंडे की पहचान पर संकट था लेकिन पिछले पांच वर्ष में गैंडों की हत्या पर रोक लगायी गयी है। उन्होंने कहा कि अटल जी की सरकार के कार्यकाल में असम की संस्कृति को सुरक्षित करने का कार्य किया गया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही गोपीनाथ बरदलै और भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया गया है। श्रीमंत शंकरदेव के जन्म स्थान को उन्नत बनाने के लिए सौ करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि केंद्र सरकार ने दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्ष से बोड़ो आंदोलन चल रहा था, लेकिन इसका समाधान हमारी सरकार ने बोड़ो समझौता कर किया है। इस आंदोलन के दौरान हजारों लोगों की मौत हुई। अब बोड़ो इलाके में शांति स्थापित हुई है। चार हजार से अधिक लोगों ने आत्मसमर्पण किया। उनके पुनर्वास के लिए आर्थिक मदद देकर कदम उठाया गया। उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के असम से राज्यसभा सांसद चुने जाने को लेकर भी सवाल खड़ा किया। डॉ. सिंह ने असम को कुछ भी नहीं दिया। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने असम के विकास के लिए अनेक कदम उठाए। राहुल गांधी के ट्वीट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल जी, जुमला तो आपकी दादी, पापा-मम्मी ने किया। बताइए गरीबी हटाओ का नारा किसने दिया? गरीबी हटी क्या? मोदी ने प्रगति की बात कही। उन्होंने असम की तकदीर व तस्वीर दोनों बदल दी। उन्होंने असम के विकास में अपना भरपूर योगदान दिया। चाय बागान में चाय की पत्ती तोड़ने को लेकर प्रियंका गांधी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस और भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान दिए गये आर्थिक मदद, विकास कार्यों की तुलना भी की। उन्होंने कहा कि 11 करोड़ शौचालय बने हैं। यह बहुत बड़ा कार्य हुआ है। असम में 07 लाख शौचालय बने हैं। उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि, सौभाग्य योजना आदि का जिक्र करते हुए भाजपा उम्मीदवार चंद्रमोहन पटवारी को भारी मत देकर फिर से जिताने का आह्वान किया। धर्मपुर के बाद बिलासीपारा पूर्व और पश्चिम गुवाहाटी के रानी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵