back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

त्योहारी सीज़न में सफर का क्रेज़! 30% तक बढ़े होटल-फ्लाइट रेट किराया पहुंचा 15 हजार रुपये

त्योहारों की चकाचौंध के बीच, भारतीयों में घूमने-फिरने का जुनून इस बार पहले से कहीं ज्यादा दिख रहा है। आने वाली दिवाली की छुट्टियों में लोग सूटकेस पैक कर घूमने निकल पड़े हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही पूरे देश में छुट्टियों का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। इस मौके पर यात्रियों की संख्या में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। लोग अब सिर्फ घर पर त्योहार मनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे इसे घूमने-फिरने और अनुभवों से भरपूर बना रहे हैं। ऑनलाइन यात्रा प्लेटफॉर्म्स से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, दशहरे के दौरान होटल बुकिंग में 14% से 16% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, होटल रूम की कीमतों में सालाना 30% तक की बढ़त देखने को मिली है। यानी अगर पिछले साल एक रात का होटल ₹5000 था, तो इस बार वही 6500 तक पहुंच चुका है।

होटल दरों में 30% तक इजाफा, फ्लाइट किराया भी पहुंचा 15 हजार रुपये

 फ्लाइट का किराया भी हुआ हाई-फ्लाई

लंबी छुट्टियों के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूटों पर फ्लाइट बुकिंग में भी डबल डिजिट ग्रोथ देखी गई है। एक तरफा नॉन-स्टॉप फ्लाइट की औसत कीमत अब ₹14,000 से ₹15,000 तक जा पहुंची है। लखनऊ, गोवा, जयपुर, चेन्नई और कोलकाता जैसे रूट्स पर 15% से 20% तक किराए में सालाना इजाफा हुआ है। यात्रियों का ट्रैवल प्लान भी बदला है।

घूमने वालों की पसंद: कहां जा रहे हैं लोग?

राजस्थान हमेशा की तरह टॉप पर है, लेकिन इसके साथ ही हिमाचल, उत्तराखंड, गोवा, कर्नाटक, केरल, और पश्चिम बंगाल भी पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। ऑफबीट डेस्टिनेशंस जैसे, गांडीकोटा (आंध्र प्रदेश का ग्रैंड कैनियन), पचमढ़ी (मध्य प्रदेश की रानी), हम्पी और एनेगुंडी (कर्नाटक का ऐतिहासिक वैभव), बिनसर (उत्तराखंड का शांत पहाड़ी सौंदर्य), पॉन्डिचेरी और महाबलीपुरम (तमिलनाडु की तटीय शान), जैसी जगहें भी लोगों के बीच चर्चा में हैं।

अंतरराष्ट्रीय आकर्षण

देश ही नहीं, दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों की ओर भी लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है। खासतौर पर:

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

थाईलैंड

सिंगापुर

वियतनाम

बाली (इंडोनेशिया)

हांगकांग

इन डेस्टिनेशनों को लेकर लोगों ने बड़ी तादाद में सर्च और बुकिंग की है।

होटल्स और ट्रैवल कंपनियों की तैयारी

त्योहार के इस सीजन को देखते हुए ट्रैवल कंपनियां आकर्षक छूट और फेस्टिव सेल लेकर आई हैं। होटलों में मेहमानों के लिए संस्कृतिक कार्यक्रम, त्योहार स्पेशल डिनर और ट्रेडिशनल डेकोरेशन का खास इंतजाम किया गया है।

भारत हो या विदेश, छुट्टियों में घूमने की चाहत ने होटल और फ्लाइट इंडस्ट्री को नई रफ्तार दे दी है। ऐसे में आने वाली दिवाली और न्यू ईयर पर भी पर्यटन का ग्राफ और ऊपर जाने की पूरी उम्मीद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...