back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीएफएफपी बीएचईएल ने बनाया कीर्तिमान

-अब तक के सबसे बड़े रोटर फोर्जिंग का किया निर्माण एवं आपूर्ति हरिद्वार, 30 मार्च (हि.स.)। बीएचईएल की सीएफएफपी इकाई ने अब तक के सबसे भारी और लम्बे रोटर फोर्जिंग का निर्माण एवं आपूर्ति कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस रोटर फोर्जिंग की आपूर्ति राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, विशाखापट्टनम से प्राप्त आर्डर के संदर्भ में बीएचईएल हैदराबाद को की गई है। रोटर फोर्जिंग के सफलतापूर्वक निर्माण पर कर्मचारियों को बधाई देते हुए संजय गुलाटी ने कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों और कठिन परिश्रम से ही हम इस उपलब्धि को प्राप्त कर सके हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े रोटर के निर्माण के लिए उच्च तकनीकी दक्षता तथा कौशल जरूरी होता है। इस रोटर का सफलतापूर्वक निर्माण कर बीएचईएल ने इसे साबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि सीएफएफपी की फोर्ज शॉप में निर्मित 29 मीट्रिक टन वजनी और 7.9 मीटर लम्बा यह रोटर मेक इन इंडिया मिशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सीएफएफपी) वीके रायजादा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) आरआर शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵