back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips : अगर है आपके घर की आर्थिक स्थिति गंभीर तो एक बार जरूर देखें तुलसी के पौधे की दिशा !!

Vastu Upay :तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। यह एक औषधीय पौधा भी है।

नई दिल्ली , 06 नवंबर 2023 : अगर आप तुलसी के पौधे को गलत दिशा में लगाते हैं तो यह आपके पूरे परिवार को संकट में डाल सकता है। गलत दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से न सिर्फ यह सूख जाता है बल्कि आपको बेहद गरीब भी बना सकता है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए सही दिशा कौन सी है।

तुलसी के पौधे को न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्‍वपूर्ण माना गया है बल्कि यह वास्‍तु के हिसाब से भी बहुत खास होता है। तुलसी का पौधा जहां भी लगा होता है अपने आस-पास के माहौल को सकारात्‍मकता से भर देता है। कहते हैं कि इस पौधे को लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। लेकिन जहां तुलसी के पौधे को सही दिशा में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है, वहीं अगर आप इसे गलत दिशा में लगाते हैं तो यह आपके पूरे परिवार को संकट में डाल सकता है। गलत दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से न सिर्फ यह सूख जाता है बल्कि आपको बेहद गरीब भी बना सकता है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए सही दिशा कौन सी है।

किस दिशा में लगाएं तुलसी

कहते हैं कि घर में भूलकर भी तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। दरअसल इस दिशा को पितरों का स्‍थान माना जाता है और इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना अशुभ माना जाता है। इस दिशा में पितरों के निमित्‍त शाम के वक्‍त तेल का चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। कहते हैं कि दक्षिण दिशा में तुलसी के पौधा लगाने से आपको कई मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दिशा में तुलसी लगाने से मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं और आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। इसलिए गलती से भी इस दिशा में तुलसी का पौधा न लगाएं।

इस दिशा में लगाएं तुलसी

वास्‍तु के नियमों के अनुसार, तुलसी का पौधा पूर्व या फिर उत्‍तर दिशा में लगाना चाहिए। कहते हैं यह दिशा धन के देवता कुबरे से संबंधित मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ होता है। इस दिशा का संबंध मां लक्ष्‍मी से भी होता है तो पूर्व या फिर उत्‍तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाने के लिए सबसे उपुयक्‍त दिशा मानी जाती है। इस दिशा में तुलसी लगाने से आपके घर में धन और समृद्धि का वास होता है और पॉजिटिव एनर्जी आती है। कहते हैं कि जिस घर में इस दिशा में तुलसी लगी होती हैं उस घर में सदैव प्‍यार और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵