नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।12 September 2024। आज के समय में हर इंसान चाहता है कि उसके घर में बरकत हो और परिवार में सुख शांति का माहौल सदैव बना रहे। लेकिन अक्सर घर में लगे वास्त दोष के कारण यह संभव नहीं हो पता बल्कि इसका विपरीत परिमाण मिलने लगता है। वास्तु दोष घर में लगे होने से ना तो आप सफलता की ओर बढ़ते हैं और ना ही आपका कोई काम होता है। इसे घर से दूर करने के लिए आपके घर की ही कुछ चीजों को दूर रखना चाहिए।
घर की इन चीजों को आज ही करें दूर
अगर आपके घर में काफी समय से घड़ी रूकी हुई है या खराब पड़ी है। लेकिन अगर आप उसका इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उसे घर से जल्द से जल्द निकाल देना चाहिए। क्योंकि शास्त्रों में बताया गया हैं कि घड़ी के समान आपका समय और किस्मत भागती रहती है। जब वह रुक जाती है तो आपका भी समय रुक जाता है। ऐसे में घड़ी आपके घर में नकारात्मकता भी लेकर आती है। इसीलिए रुकी या टूटी हुई घड़ी घर में न रखें।
हर साल नया वर्ष आते ही घर में नया कैलेंडर आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर घर में पुराना कैलेंडर रखा रहता है तो घर में नकारात्मकता सदैव बनी रहती है। क्योंकि पुरानी वर्ष की ऊर्जाएं उस कैलेंडर में आ जाती है। जिसके कारण आपका चल रहा ये समय भी खराब होता है। इसीलिए आपको अपने घर से पुराने साल का कैलेंडर निकाल देना चाहिए।
यादें संजोना सबको अच्छा लगता है लेकिन जब वहीं यादें आपके लिए मुसीबत बने तो उसे दूर कर देना चाहिए। हमारे घर में ऐसी कई तस्वीरें होती हैं जो बहुत पुरानी हो जाती हैं। उनके कांच टूट जाते हैं लेकिन हम उन्हें याद समझकर लगाए रहते हैं। ऐसी तस्वीरें और टूटे कांच घर में नकारात्मकता फैलाते हैं जिसके कारण आपके घर की बरकत रुक जाती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




