back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन गम्भीर

मीरजापुर, 30 मार्च (हि.स.)। जिले की मडिहान तहसील अन्तर्गत राजगढ़ क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के लूसा गांव निवासी विजय कुमार 22 वर्ष पुत्र दशरथ व अजय कुमार 23 वर्ष पुत्र लक्ष्मण सोनभद्र से अपने घर वापस आ रहे थे। सोनभद्र जिले के कोइलरिया गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बैडाड़ गांव निवासी सुनील कुमार 25 वर्ष पुत्र तौलन व सोनू 24 वर्ष पुत्र बुद्धू से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सोनभद्र जिले के बैडाड़ गांव निवासी सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को मंडलीय अस्पताल मीरजापुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बिधिक कार्यवाई मे जुट गई। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

मिथुन चक्रवर्ती ने TMC नेता कुणाल घोष पर ठोका 100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा, लगाए ये गंभीर आरोप

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रवक्ता कुणाल...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵