back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिना वैक्सिनेशन परीक्षा कराना छात्रों एवं शिक्षकों के जीवन से खिलवाड़ : अजय कुमार लल्लू

लखनऊ, 31 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने व बिना वैक्सिनेशन कराए परीक्षा कराने के विरोध में डिजिटल धरना देकर प्रदर्शन किया। लखनऊ में स्वयं धरने का नेतृत्व करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बिना वैक्सिनेशन परीक्षा कराये जाने की योगी सरकार की छात्रों और शिक्षकों को मौत के मुंह में ढकेलने की नीति पर काम कर रही है। योगी सरकार प्रदेशवासियों के साथ निरन्तर संवेदनहीनता के सीमाएं लांघ कर जीवन को खतरे में डालकर सब कुछ ठीक होने का फर्जी आंकड़ों के बल पर झूठा दावा कर मानवता के साथ पाप कर रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि परीक्षाओं के पूर्व सभी छात्र, छात्राओं, अध्यापकों के साथ परीक्षा में ड्यूटी करने वाले समस्त कर्मचारियों का वैक्सिनेशन कराया जाए, वैक्सिनेशन के बाद ही परीक्षायें आयोजित की जाएं। उन्होंने कहा कि छात्र, छात्राओं, अध्यापकों व कर्मचारियों के भविष्य व जीवन से खिलवाड़ न किया जाए। कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। सरकार के बेसिक शिक्षामंत्री सतीश द्विवेदी स्वयं वह और उनकी पत्नी दोनों की असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर रहते 2016-17 में कुल आय 24 लाख रू0 से अधिक थी, जिसमें सतीश द्विवेदी की उस वर्ष आय 17 लाख रू0 से अधिक थी, 36 लाख की चल सम्पत्ति व 76 लाख अचल सम्पत्ति के मालिक थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नौकरी से त्यागपत्र देने से न अपराध कम हो जाता और न ही समाप्त हो जाता है। वहीं बेसिक शिक्षा मंत्री बनने के बाद जिस तरह भ्रष्टाचार कर करोड़ों रूपये की बेशकीमती जमीन सतीश द्विवेदी ने अपने परिजनों के नाम खरीदी है वह आय से अधिक सम्पत्ति का गम्भीर प्रकरण है। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त करने के साथ आय से अधिक अर्जित सम्पत्तियों को जब्त कर उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग व आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाए। पूरे प्रदेश में आज के डिजिटल धरने में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, विधायक नरेश सैनी, सुहेल अंसारी एवं मसूद अख्तर, पूर्व सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी0एल0 पुनिया, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵