back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजधानी गंगटोक में 104 फीट ऊंचे स्मारकीय ध्वज मस्तूल का उद्घाटन

गंगटोक, 29 मार्च (हि.स.)। सिक्किम की राजधानी गंगटोक स्थित महात्मा गांधी मार्ग में स्मारकीय ध्वज मस्तूल लगाया गया है। इस स्मारकीय ध्वज मस्तूल का उद्घाटन सोमवार को राज्यपाल गंगा प्रसाद ने राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की मौजूदगी में किया। होली के शुभ अवसर पर उदघाटित फ्लैग मास्ट की ऊंचाई 104 फीट है। राज्यपाल प्रसाद ने 104 फीट ऊंचे फ्लैग मास्ट पर सिक्किम पुलिस बैंड द्वारा बजाए गए राष्ट्रगान की धुन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसे एमजी मार्ग के प्रवेश स्थल और पर्यटक सूचना केंद्र के पास लगाया गया है। इस स्मारकीय ध्वज मस्तूल का निर्माण राज्य सरकार के सड़क तथा पूल निर्माण विभाग ने किया है। कार्यक्रम में सिक्किम पुलिस के डीआईजी (रेंज) प्रवीण गुरुंग ने भारतीय ध्वज संहिता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सिक्किम पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीत की धुन सुनाए, जिसने उत्सव में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री, कई विधायक, राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, विभिन्न विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल/मधुप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵