back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिमाचल से लगती सीमा पर पक्की सड़कें, मकान बना रहा चीन, प्रदेश सरकार लापरवाह : कांग्रेस

शिमला, 30 मई (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल की भाजपा शासित सरकार पर सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरोप जड़ा है कि चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर उन्होंने एक बड़ी लापरवाही की है। राठौर ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ लगती सीमा पर चीन पक्के मकान और सड़कें बना रहा है, लेकिन राज्य सरकार स्थिति को नजरअंदाज किये हुए है। हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री के किन्नौर सीमा के अचानक दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि अगर समय रहते उन्होंने पहले ही यहां का दौरा किया होता तो शायद आज यहां तनाव की कोई गम्भीर स्थिति न होती। कुलदीप राठौर ने मुख्यमंत्री के किन्नौर दौरे के बाद स्थिति का ब्यौरा मांगा और कहा कि मुख्यमंत्री का गुपचुप तरीके से एकाएक यहां जाना कई प्रश्न पैदा करता है इसलिए प्रदेश को सीमा की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले साल पांच अगस्त 2020 को इस बारे एक पत्र लिख कर सीमा पर कूनू और चारंग में चीन के इस अनाधिकृत निर्माण पर, जब खुफिया तंत्र असफल हो गया था और स्थानीय लोगों भेड़पालक ने यहां हो रहें निर्माण की एक वीडियो बना कर भेजा था। कांग्रेस ने उस समय अपनी चिंता प्रकट करते हुए सरकार को इस निर्माण बारे आगह किया था। स्थानीय कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने भी अपनी इस चिंता से सरकार को अवगत करवाया था। उन्होंने कहा कि नौ महीनों बाद मुख्यमंत्री को अपने इस प्रदेश की सीमा की याद आई है। बीते कल मुख्यमंत्री के अचानक इस क्षेत्र के दौरे और आईटीबीपी के सीमा अधिकारियों के साथ बातचीत के खुलासे ने प्रदेश में चिंता को बड़ा दिया है। मीडिया में आई सूचनाओं के बाद हाई अलर्ट का जारी होना इस क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा की चिंता बढ़ा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵