back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: इन पेड़-पौधों को लगाने से नहीं होती धन की कमी, घर में जरूर लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पेड़-पौधे लगाना काफी शुभ माना जाता है। वहीं कुछ पेड़ पौधे ऐसे होते हैं जिनका घर में लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।28 June 2024। वास्तु शास्त्र में घर के अलावा घर के आसपास होने वाले पेड़-पौधों के बारे में भी कई बातें बताई गई है। कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें लगाने से घर की बरकत होती है और आपके घर से आर्थिक तंगी दूर होती है। इसीलिए अगर आप को गार्डनिंग का शौक है तो आप अपने घर के आसपास इन्हीं पौधों को लगाए। ताकि घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ या आपके घर में बरकत भी लाएं।

इन पेड़ पौधों को लगाना होगा शुभ 

श्वेतार्क के पौधे को काफी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसको भगवान गणेश का पौधा माना जाता है।इस पौधे पर हल्दी, अक्षत और जल चढ़ाने से घर में बरकत आती है साथ ही सुख-शांति बनी रहती है। इस पौधे को घर में लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा घर में प्राप्त होती है जिसके कारण आपके घर में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती और घर में समृद्धि आती है। इसके साथ ही पौधे की पूजा करने से सूर्य भगवान भी प्रसन्न होते हैं तो अगर आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है तो इसकी पूजा अवश्य करें। 

शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा घर में लगाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पौधे की लकड़ी हवन में उपयोग की जाती है ऐसा माना जाता है कि जिस घर में शमी की लकड़ी से हवन की जाती है उसे घर में सुख शांति समृद्धि आती है और नकारात्मकता दूर हो जाती है। इसके साथ ही शमी की पत्तियों को भगवान शनि देव और महादेव को चढ़ाना चाहिए इससे दोनों भगवन काफी ज्यादा प्रसन्न होते हैं। इसीलिए आपको अपने घर आंगन में शमी का पौधा जरूर लगाना चाहिए।

अगर आपके घर में हमेशा लड़ाई झगड़ा हो रहे हैं यानी नकारात्मकता आपके घर को घेर हुई है तो आपको घर के बाहर पाम ट्री लगाना चाहिए। यह पेड़ घर में पॉजिटिव वाइब्स बढ़ाकर घर का माहौल खुशनुमा कर सकता है। इसके साथ ही यह आपकी घर की सुंदरता में भी चार-चार लगाएगी और सकारात्मक को भी घर में लाएगा इसीलिए आप इस पेड़ को अवश्य लगाएं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵